इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में पोती ने की दादा की हत्या; क्रिकेट बैट से किए ताबड़तोड़ वार

Indore Grandfather Murder Case: इंदौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, पोती ने अपने ही दादा की हत्या कर दी, घायल अवस्था में बुजुर्ग को अस्पताल में ले जाया गया जहा उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Police investigate the alleged murder of a grandfather by his granddaughter using a cricket bat.
इंदौर का एरोड्रम थाना फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Granddaughter Kills Grandfather In Indore: इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवती ने अपने दादा पर क्रिकेट बैट से हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पोती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, घटना देर रात करीब सवा दो बजे की है। मृतक अपनी पत्नी के साथ स्कीम नंबर-155 में रहते थे, जबकि उनकी पोती महालक्ष्मी नगर में अपने माता-पिता के साथ रहती है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी युवती रात में गाडी से दादा के घर पहुंची थी।

सोते समय क्रिकेट बैट से हमला

बताया जा रहा है कि घर पहुंचने के बाद युवती ने सो रहे दादा पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। आरोप है कि उसने शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण दादा की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया।

7-8 साल पुरानी घटना को लेकर थी नाराजगी

पुलिस पूछताछ में आरोपी युवती ने करीब सात-आठ साल पुरानी घटना का जिक्र किया है। पुलिस के अनुसार, युवती का आरोप है कि दादा ने पूर्व में उसके साथ गलत व्यवहार किया था। इसी बात को लेकर उसके मन में लंबे समय से नाराजगी थी।

Police investigate the alleged murder of a grandfather by his granddaughter using a cricket bat.
बागेश्वर धाम की सुरक्षा अपील पर साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया का बड़ा बयान; आश्रमों की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

माता-पिता से विवाद के बाद दादा के घर पहुंची

इंदौर पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात से पहले महालक्ष्मी नगर में युवती का अपने माता-पिता से विवाद हुआ था। इसके बाद वह गुस्से में सीधे अपने दादा के घर पहुंची और कथित तौर पर हमला कर दिया।

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

फिलहाल एरोड्रम पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पारिवारिक विवाद, पुरानी घटना और हत्या के पीछे की पूरी वजह को लेकर जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Police investigate the alleged murder of a grandfather by his granddaughter using a cricket bat.
शिवपुरी में होती थी ड्रग्स की प्रोसेसिंग, मास्टरमाइंड नवप्रीत तुर्की से डिपोर्ट; ऐसे चलता था नेटवर्क
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com