कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
इंदौर

इंदौर: एक ही दिन में तीन लोगों की मौत, लॉ स्टूडेंट और इंजीनियरिंग छात्र ने की खुदकुशी, नहीं मिला सुसाइड नोट

Indore Police Investigation : इंदौर में एक ही दिन तीन अलग-अलग लोगों की मौत के मामलों ने सभी को झकझोर दिया। पुलिस ने तीनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और कारणों का पता लगाया जा रहा है।

प्रीतेश जैन

Indore Three Suicide Cases: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गुरुवार का दिन तीन परिवारों के लिए बेहद दुखद साबित हुआ। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं। इनमें एक लॉ का छात्र, एक इंजीनियरिंग छात्र और एक एमपी ऑनलाइन संचालक शामिल हैं। शुरुआती जांच में तीनों मामलों में मानसिक तनाव और व्यक्तिगत परेशानियों की बात सामने आई है। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला पलासिया थाना क्षेत्र की बड़ी ग्वालटोली का है। यहां 27 वर्षीय आदर्श सोलंकी अपने घर में मृत पाए गए। आदर्श ने हाल ही में एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी और कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की थी। परिजनों और परिचितों के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे और लोगों से कम बातचीत करते थे। घटना के समय उनकी मां, जो एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं, घर पर नहीं थीं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

कर्ज के दबाव में थे कुशवाह

दूसरा मामला हीरानगर थाना क्षेत्र का है। यहां 20 वर्षीय राजकुमार कुशवाह, जो एनआईटी हैदराबाद से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, अपने घर में मृत मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शिक्षा के लिए लिए गए करीब छह लाख रुपये के कर्ज और पढ़ाई के दबाव के चलते वह तनाव में थे। कुछ समय पहले वह इंदौर में अपने परिवार के पास आए थे।

मानसिक तनाव में थे गजेंद्र

तीसरी घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र में सामने आई। यहां 45 वर्षीय गजेंद्र, जो एमपी ऑनलाइन सेंटर संचालित करते थे, अपने घर में मृत पाए गए। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ वर्ष पहले पत्नी के निधन के बाद से वह लगातार मानसिक तनाव में थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस कर रही तीनों मामलों की जांच

पुलिस का कहना है कि तीनों मामलों में अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी मामले में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज