सम्मेलन में अन्य देशो से आये प्रतिनिधियों से मुलाकात करते सीएम और केन्द्रीय कृषि मंत्री  
इंदौर

ब्रिक्स कृषि सम्मेलन: मंत्रियों की बैठक में हुआ मंथन, छोटे किसानों और वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर होगा मंथन

Brics Agriculture Ministers Meet: इंदौर में आयोजित BRICS कृषि मंत्रियों की बैठक में छोटे किसानों के सशक्तिकरण, खाद्य सुरक्षा, डिजिटल कृषि और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों पर मंथन होगा।

अंशुल मुकाती

Indore BRICS Agriculture Summit: इंदौर में चल रहे ब्रिक्स कृषि सम्मेलन में देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुचे और अथितियो से मुलाकात की, देशों के कृषि मंत्रियों की अहम बैठक के लिए इंदौर अंतरराष्ट्रीय मंच बन गया है, सम्मेलन में अब कृषि मंत्रियो की बैठक आयोजित होगी।

छोटे किसानो की चुनौतियों के समाधान में सम्मेलन होगा मददगार साबित

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह सम्मेलन छोटे किसानों के सशक्तिकरण, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा, कृषि नवाचार और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सम्मेलन के समापन पर जारी होने वाला इंदौर डिक्लेरेशन वैश्विक कृषि और किसानों के हितों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

कृषि क्षेत्र में देशों की साझेदारी वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण

मीडिया से चर्चा के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत इस बार ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है और दुनिया की लगभग आधी आबादी ब्रिक्स देशों में निवास करती है। ऐसे में कृषि क्षेत्र में इन देशों की साझेदारी वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इंदौर जैसे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक शहर में इस सम्मेलन का आयोजन पूरे मध्य प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है।

ब्रिक्स के कृषि मंत्रियो की बैठकों का होगा 12 और 13 जून को आयोजन

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 9 से 11 जून तक ब्रिक्स में अधिकारियों के स्तर की बैठकें आयोजित की गईं, जबकि 12 और 13 जून को कृषि मंत्रियों की बैठक हो रही है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य छोटे किसानों की आय बढ़ाना, उनकी खेती को अधिक उत्पादक और टिकाऊ बनाना तथा खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही पौष्टिक आहार की उपलब्धता, कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और युवाओं को आधुनिक तकनीक एवं नवाचार के माध्यम से खेती से जोड़ने पर भी विशेष फोकस रहेगा।

यह भी पढें:

ब्रिक्स देशों से आये प्रतिनिधियों को कराया जायेगा मांडव का भ्रमण

शिवराज सिंह चौहान ने कहा की यह सम्मेलन डिजिटल एग्रीकल्चर, जलवायु परिवर्तन से निपटने की रणनीति और उन्नत कृषि तकनीकों पर भी विस्तृत चर्चा होगी। वहीं, ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों को मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के लिए मांडू का भ्रमण भी कराया जाएगा।

शिवराज सिंह चौहान ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप इंदौर में होने वाला यह सम्मेलन छोटे किसानों, कृषि नवाचार और वैश्विक खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में ठोस और दूरगामी निर्णयों का मार्ग प्रशस्त करेगा।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी