इंदौर में दुर्लभ प्रजाति के 30 कछुए जब्त (सोर्स- सोशल मीडिया)
इंदौर

इंदौर में दुर्लभ प्रजाति के 30 कछुए जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार; अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध तस्करी का हुआ खुलासा

Indore Rare Turtle Seizure: इंदौर में दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की तस्करी पर STSF की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, 30 प्रतिबंधित कछुए (स्टार टॉर्टोइज, रूफ्ड और स्पॉटेड पॉन्ड टर्टल) जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

Turtle Smuggling Racket Busted Indore: इंदौर में दुर्लभ और प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं की अवैध तस्करी के खिलाफ स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएसएफ की इंदौर इकाई ने कार्रवाई करते हुए 30 दुर्लभ प्रजाति के कछुए जब्त किए हैं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

वन विभाग के मुताबिक दुर्लभ वन्यजीवों की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एसटीएसएफ इंदौर की टीम ने कार्रवाई करते हुए रोहन गौड़, पिता कमल गौड़, निवासी मुसाखेड़ी, इंदौर और केशव शर्मा, पिता विमल शर्मा, निवासी मुसाखेड़ी, इंदौर को गिरफ्तार किया।

तीन प्रजातियों के कछुए बरामद

आरोपियों के कब्जे से कुल 30 कछुए बरामद किए गए हैं। इनमें 14 इंडियन स्टार टॉर्टोइज, 10 इंडियन रूफ्ड टर्टल और 6 स्पॉटेड पॉन्ड टर्टल शामिल हैं। इसके अलावा आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। वन विभाग के अनुसार बरामद सभी वन्यजीव, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 की अनुसूची-1 के अंतर्गत संरक्षित हैं। इनका अवैध व्यापार और तस्करी करना गंभीर अपराध है।

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस

मामले में वन अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। वन विभाग के मुताबिक, ऐसे वन्यजीवों के अवैध व्यापार और तस्करी के मामले में 3 से 7 वर्ष तक के कारावास और कम से कम 25 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। दोनों आरोपियों को विशेष न्यायालय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट इंदौर के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें फॉरेस्ट रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

जांच में जुटी एजेंसियां

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद कछुओं को कहां से लाया गया था और इन्हें आगे किन लोगों को सप्लाई किया जाना था। मामले में अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग को लेकर याचिकाकर्ता को झटका, कोर्ट ने अंतरिम आदेश देने से किया मना

Aadhaar Name Update Rules: UIDAI ने जारी की नई SOP, जानिए आधार कार्ड में नाम सुधारने के नए नियम

राष्ट्रपति भवन में स्विस राष्ट्रपति गाइ का भव्य स्वागत, भारत से रिश्तों पर कही बड़ी बात, देखें VIDEO

मान की ईमानदारी का उतरा मुखौटा, CBI जांच के आदेश पर मजीठिया का हमला, बोले- अब सबका हिसाब होगा

Delhi HC: जामिया हिंसा और दिल्ली दंगों से जुड़ी कई याचिकाएं खारिज, कपिल मिश्रा-प्रवेश वर्मा का भी था जिक्र