राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर निकला सांप  (सोर्स- सोशल मीडिया)
इंदौर

इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर निकल रहे सांप; BJP ने छात्रों की सुरक्षा के लिए बीमे की उठाई मांग

Snakes Spotted Rahul Gandhi Program Site: इंदौर में जिस स्थान पर राहुल गांधी का कार्यक्रम होना है वहां निकल रहे सांप, आयोजक परेशान। भाजपा ने की छात्रों की सुरक्षा की मांग।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

Rahul Gandhi Indore Program: इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले आयोजन स्थल पर सांप निकलने से हड़कंप मच गया। कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान डोम के अंदर काला सांप दिखाई दिया। सांप मंच के आसपास से होते हुए वीआईपी डोम की तरफ चला गया, जहां राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के लिए वेटिंग और रेस्ट एरिया तैयार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आयोजन स्थल पर तैयारियों के दौरान अचानक कर्मचारियों की नजर सांप पर पड़ी। सांप को देखते ही डोम में काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कुछ समय के लिए तैयारियों का काम भी प्रभावित हुआ। सांप मंच के नजदीक से गुजरते हुए वीआईपी डोम की ओर चला गया। इसी डोम में राहुल गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के रुकने और कार्यक्रम से पहले इंतजार करने की व्यवस्था की गई है।

स्नेक कैचर को बुलाया गया

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्नेक कैचर को बुलाया गया। सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू की कोशिश शुरू की गई। आयोजन स्थल पर सांपों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त इंतजाम किए जाने की बात सामने आई है।

पूरे कार्यक्रम में तैनात रहेंगे पांच स्नेक कैचर

कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम के दौरान करीब पांच स्नेक कैचर तैनात रखने की बात कही जा रही है। ये स्नेक कैचर कार्यक्रम शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक आयोजन स्थल पर मौजूद रहेंगे, ताकि सांप या अन्य किसी स्थिति की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

छात्रों की सुरक्षा पर बीजेपी ने उठाए सवाल

सांप निकलने की घटना के बाद बीजेपी ने भी कार्यक्रम में आने वाले छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। बीजेपी की ओर से मांग की गई है कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले छात्रों के बीमा की मांग भी उठाई है।

कार्यक्रम को लेकर पहले से सुरक्षा के इंतजाम

19 सितंबर को राहुल गांधी इंदौर में छात्रों के साथ संवाद करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और छात्रों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ अब सांपों से निपटने के लिए स्नेक कैचर की तैनाती भी चर्चा में है।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब