गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता फोटो सोर्स- नवभारत
इंदौर

इंदौर में सोशल वर्कर को भारी पड़ा अवैध होर्डिंग का विरोध करना, विधायक समर्थकों पर लगाया मारपीट का आरोप

Indore Illegal Hoarding : इंदौर के बाणगंगा में अवैध होर्डिंग का विरोध कर रहे सोशल वर्कर प्रहलाद पांडे से मारपीट का आरोप लगा है। मोबाइल-माइक्रोफोन छीनने का भी दावा किया गया।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Indore Prahlad Pandey Assault : इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में अवैध होर्डिंग का विरोध कर रहे सोशल वर्कर प्रहलाद पांडे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि फेसबुक लाइव के दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की।

इस दौरान उनका मोबाइल और माइक्रोफोन भी छीन लिया गया। पांडे का आरोप है कि माइक्रोफोन तोड़ दिया गया और उनके द्वारा रिकॉर्ड किया गया वीडियो भी डिलीट करवाया गया।

फेसबुक लाइव के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक प्रहलाद पांडे बाणगंगा क्षेत्र में लगे अवैध होर्डिंग को लेकर फेसबुक लाइव कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और उनके साथ विवाद शुरू हो गया। पांडे का आरोप है कि विवाद के बाद उनके साथ मारपीट की गई और मोबाइल व माइक्रोफोन छीन लिया गया।

विधायक समर्थकों पर लगाए मारपीट के आरोप

प्रहलाद पांडे ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बीजेपी विधायक के समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके द्वारा बनाए जा रहे वीडियो को डिलीट करवाने के लिए भी दबाव बनाया गया। हालांकि, इन आरोपों पर बीजेपी विधायक ने कोई टिप्पणी नहीं की है, वही सामाजिक कार्यकर्ता ने इसे लेकर बाणगंगा थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है।

गांधी प्रतिमा के नीचे पत्नी के साथ धरना

घटना के बाद प्रहलाद पांडे गांधी प्रतिमा के नीचे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी भी धरने पर बैठी हैं। पांडे ने मामले में माफी मांगने और विवादित होर्डिंग हटाने की मांग की है।

नगर निगम की कार्रवाई पर भी उठाए सवाल

पांडे ने इंदौर नगर निगम की रिमूवल कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताया है। उनका आरोप है कि अवैध होर्डिंग हटाने की कार्रवाई में समान रूप से कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है।

माफी और होर्डिंग हटाने की मांग

प्रहलाद पांडे का कहना है कि जब तक मारपीट के मामले में माफी नहीं मांगी जाती और संबंधित अवैध होर्डिंग को हटाया नहीं जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। मामले में इंदौर पुलिस की ओर से कार्रवाई और दूसरे पक्ष का बयान सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।

PM नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2026 का किया उद्घाटन, भारत में नए अवसर और 7.8% GDP ग्रोथ पर की बात

PM Narendra Modi Birthday Live: वडनगर में अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की; देशभर से दी जा रही बधाई

वडनगर में अमित शाह ने की सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, PM मोदी के जन्मदिन पर बाइकर्स रैली को दिखाई हरी झंडी

CBFC के नए पैनल में पंकज त्रिपाठी, सुनील शेट्टी और प्रीति जिंटा जैसे कई शख्सियत, नोटिफिकेशन जारी

Jaipur Election Result: जयपुर में री-पोलिंग वाले वार्डों में कांग्रेस ने मारी बाजी, BJP को लगा बड़ा झटका