सीसीटीवी में चाकू दिखाकर धमकाने वाला बदमाश पुलिस की गिरफ्त में (फोटो सोर्स - नवभारत) 
इंदौर

सोशल मीडिया पर चाकूबाजी का स्टंट पड़ा भारी, वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार

Indore Police Action:सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर एक व्यक्ति को धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद चंदन नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फैज़ान उर्फ टिन्ना को गिरफ्तार कर लिया।

अंशुल मुकाती

Indore Viral Knife Threat Video: सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर लोगों को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, विडियो वायरल होने के बाद चंदन नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फैज़ान उर्फ टिन्ना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया है।

दो हजार रुपये नहीं देने पर किया हमला

पुलिस जांच में सामने आया कि 16 जून 2026 की शाम इमामबाड़ा ई-सेक्टर क्षेत्र में आरोपी ने एक व्यक्ति से नशा करने के लिए दो हजार रुपये मांगे। पैसे देने से इंकार करने पर उसने धारदार चाकू निकालकर पीड़ित को धमकाया, गाली-गलौज की और मारपीट की। भीड़ जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से मिली सफलता

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में सोशल मीडिया सेल लगातार निगरानी कर रही है।सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो पर खास नज़र रखी जाती है, इसी दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक युवक सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराते हुए दिखाई दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी पड़ताल शुरू की, मामले में जानकारी यह मिली की यह वीडियो चन्दन नगर थाना क्षेत्र का है, सूचना मिलते ही चंदन नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से गिरफ्तारी

थाना चंदन नगर पुलिस ने वायरल वीडियो, आसपास के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपी की पहचान फैज़ान उर्फ टिन्ना के रूप में की। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया।

यह भी पढें:

आदतन अपराधी निकला आरोपी

इंदौर पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी और आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ इंदौर के विभिन्न थानों में मारपीट, लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर मामलों सहित आठ आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर