अवंतिका मोर्य 
इंदौर

इंदौर में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की बिल्डिंग से गिरकर मौत, परिजनों का दावा- पहले की थी खुदकुशी की कोशिश

Indore Crime News : इंदौर में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की ऊंचाई से गिरने के बाद मौत हो गई। परिजनों के अनुसार घटना से पहले वह मोबाइल पर बात कर रही थी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

प्रीतेश जैन

Indore NEET Student Death: इंदौर में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में ऊंचाई से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि घटना से पहले युवती मोबाइल पर बात कर रही थी। हालांकि छात्रा के भाई ने यह पुष्टि की है कि वह बिल्डिंग से कूदी है, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

देर रात बिल्डिंग से गिरी छात्रा

दरअसल, इंदौर के न्यू बर्ग कॉलोनी इलाके में रहने वाली नीट अभ्यर्थी अवंतिका मोर्य की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार छात्रा अपने घर की बालकनी में मोबाइल पर बातचीत कर रही थी और इसके बाद वह इमारत के ऊपरी हिस्से की ओर चली गई।

भाई के मुताबिक छात्रा ने छलांग लगाई

कुछ देर बाद छात्रा के बिल्डिंग से गिरने की आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। छात्रा के चचेरे भाई धनसिंह अपनी पुष्टि की है कि छात्रा ने ऊपर से छलांग लगाई है। परिजन तत्काल उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान अलसुबह छात्रा की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि अवंतिका मूल रूप से धार जिले की रहने वाली थी और इंदौर में अपनी बड़ी बहन के साथ रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसकी बड़ी बहन डॉक्टर है, जबकि पिता भी चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और इन दिनों इंदौर में प्रशिक्षण पर थे।

मामले की हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

घटना के समय पिता फ्लैट में ही मौजूद थे। छात्रा के भाई का कहना है कि उसने पहले भी जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की कोशिश की थी। ऐसे में पुलिस अब इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। अगर छात्रा ने आत्महत्या की है तो उसके कारणों का पता लगाया जा रहा है।

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ