- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore »
- Indore My Hospital Patient Negligence Video Viral On Social Media
इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की दावों की खुली पोल, स्ट्रेचर खींचने को मजबूर हुए लाचार माता-पिता; VIDEO
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: सजल रघुवंशी
Indore Viral Video: इंदौर के एमवाय अस्पताल से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने अस्पताल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, भीषण गर्मी में बीमार बच्चे को स्ट्रेचर पर लिटाकर 1 किमी तक माता-पिता खींचते दिखे।

इंदौर एमवाय अस्पताल वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Indore MY Hospital Patient Negligence: इंदौर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में शामिल एमवाय अस्पताल और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की व्यवस्थाएं एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई हैं। इलाज के लिए भर्ती एक बीमार बच्चे को अस्पताल के एक विभाग से दूसरे अस्पताल तक ले जाने के लिए उसके परिजनों को करीब एक किलोमीटर का सफर स्ट्रेचर खींचकर तय करना पड़ा।
भीषण गर्मी के बीच सामने आए इस दृश्य ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
गर्मी में स्ट्रेचर खींचते रहे पिता, बच्चे को संभालती रही मां
अस्पताल परिसर से सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बच्चे के पिता खुद स्ट्रेचर खींचते हुए एमवाय अस्पताल से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की ओर जा रहे हैं। वहीं मां तेज धूप और गर्मी के बीच बच्चे को राहत पहुंचाने के लिए उसके सिर पर भीगी चुन्नी रखे हुए नजर आई। परिवार का कहना है कि बच्चे की तबीयत लंबे समय से खराब है और उसे लगातार इलाज की आवश्यकता है लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीज को सुरक्षित तरीके से स्थानांतरित करने की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन में महाकाल के दर पर गुजराती सुरों की मल्लिका, किंजल दवे और अभिनेत्री मोनल गज्जर ने किए बाबा के दर्शन
भोपाल के लालघाटी में लगी भीषण आग; रेस्टोरेंट से उठता धुएं का गुबार देख इलाके में मची भारी भगदड़
पत्नी नेहा सिंह का मर्डर करने के बाद पति मयंक ने भी की आत्महत्या; खंडहर पड़े क्वार्टर में लटका मिला शव
MP News: ग्वालियर और उज्जैन में ₹1000 के पार पहुंचा LPG का दाम; जानिए आपके शहर में अब कितने का मिलेगा सिलेंडर
मध्य प्रदेश में लगातार एयर एंबुलेंस की बात होती है प्रचार होता है। लेकिन हालत ये है कि इंदौर में एम वाय अस्पताल से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल 1 किमी तक माता-पिता अपने तड़पते बेटे को खुद स्ट्रेचर पर लेकर गए। और जिम्मेदारो का हर बार का जवाब दिखवा रहे हैं।
शर्म है कि इनको आती नहीं pic.twitter.com/YWfBV90eV5 — SanjayGupta_Journalist (@sanjaygupta1304) June 7, 2026
15 दिनों से भर्ती है बच्चा
परिजनों के मुताबिक बच्चा पिछले करीब 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती है। इस दौरान उसे विभिन्न जांचों और उपचार के लिए कई बार अलग-अलग विभागों तथा अस्पतालों में भेजा गया। हर बार मरीज को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उनका आरोप है कि अस्पताल में मौजूद व्यवस्थाएं गंभीर मरीजों की जरूरतों के अनुरूप नहीं हैं, जिससे मरीज और उनके परिजन अतिरिक्त परेशानियों से गुजरने को मजबूर हो जाते हैं।
स्ट्रेचर और स्टाफ की कमी का आरोप
परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर स्ट्रेचर, व्हीलचेयर और सहायक कर्मचारियों की कमी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई बार मदद मांगने के बावजूद मरीज को शिफ्ट करने के लिए कोई कर्मचारी उपलब्ध नहीं कराया गया। ऐसे में गंभीर हालत वाले मरीजों को भी परिजनों के भरोसे छोड़ दिया जाता है।
यह भी पढ़ें: उज्जैन में महाकाल के दर पर गुजराती सुरों की मल्लिका, किंजल दवे और अभिनेत्री मोनल गज्जर ने किए बाबा के दर्शन
इस घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर बहस छेड़ दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन को इस तरह की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि मरीजों और उनके परिवारों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
Indore my hospital patient negligence video viral on social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की दावों की खुली पोल, स्ट्रेचर खींचने को मजबूर हुए लाचार माता-पिता; VIDEO
Jun 07, 2026 | 02:03 PMDeadlift In Gym: सूमो, रेगुलर या रोमानियन? जानिए आपके लिए कौन-सी डेडलिफ्ट है बेहतर
Jun 07, 2026 | 02:03 PMभावुक कर देने वाली कहानी: 21 साल बाद परिवार से मिली महिला, नागपुर मनोरुग्णालय की पहल लाई खुशियां
Jun 07, 2026 | 02:02 PMसोना-चांदी कीमतों में मंदी का आगाज! निवेशकों के लिए निराशा, खरीददारों के लिए खुशखबर, 23% से 44% की गिरावट
Jun 07, 2026 | 02:00 PMदक्षिण कोरिया: चुनाव में धांधली के आरोपों के बीच दोबारा मतदान की मांग, सड़कों पर उतरे हजारों प्रदर्शनकारी
Jun 07, 2026 | 01:57 PM…तो बच जाते लोग, दिल्ली अग्निकांड को लेकर बड़ा खुलासा, कुक ने बंद कर दिया था गेट, स्टोव फटने से लगी थी आग
Jun 07, 2026 | 01:53 PMगोंदिया: नवेगांव-नागझिरा में शुरू हुई ‘माधवझरी सफारी’, अब साल के 365 दिन मिलेगा जंगल भ्रमण का रोमांच
Jun 07, 2026 | 01:52 PMवीडियो गैलरी

असली नाम का सस्पेंस हो या अब्दुल-सुरेश का विवाद… पहले भी चर्चा में रहे हैं पटना वाले खान सर, देखें VIDEO
Jun 06, 2026 | 11:18 PM
जंतर-मंतर पर गरजे अभिजीत दीपके, शिक्षा मंत्री को मिला अल्टीमेटम, बीच प्रदर्शन में अचानक बिगड़ी तबीयत
Jun 06, 2026 | 11:00 PM
मौत की शय्या पर आगरा के मरीज! 237 अस्पतालों में नहीं है फायर विभाग की NOC, जांच के दौरान खुली पोल
Jun 06, 2026 | 10:46 PM
Exclusive: धमकी, नोटिस और विवाद! Salman Khan पर Amit Jani ने खोले कई राज, देखें पूरा Interview
Jun 06, 2026 | 07:41 PM
ममता बनर्जी के 23 सांसद हुए बागी! ऋतब्रत बनर्जी के दावे ने मचाई खलबली, TMC की बढ़ाई मुश्किलें
Jun 06, 2026 | 02:28 PM
बिहार में ‘सुरक्षा’ पर आर-पार! गिरिराज सिंह का दो टूक जवाब, बोले- सुरक्षा कोई तोहफा नहीं, नियमों का खेल है
Jun 06, 2026 | 01:00 PM














