लव मैरिज से नाराज नाबालिग ने जीजा की चाकू मारकर की हत्या फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
इंदौर

इंदौर में लव मैरिज से नाराज नाबालिग ने जीजा की चाकू मारकर की हत्या, भजन कीर्तन के दौरान किया हमला

Indore Brother-in-law murder : इंदौर में हत्या का मामल सामने आया है। 16 साल के लड़के ने अपने जीजा का कत्ल कर दिया । ऑनर किलिंग की आशंका। पुलिस ने शुरू की जांच।

अंशुल मुकाती, शाजेब खान

Highlights :

  • इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या।

  • 16 वर्षीय साले पर जीजा की हत्या का आरोप।

  • दो साल पहले प्रेम विवाह करने से युवती का परिवार था नाराज।

Indore murder during bhajan kirtan : इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां पर 16 वर्षीय किशोर ने अपनी बहन के पति यानी जीजा की चाकू मारकर हत्या कर दी। ये वारदात उस समय हुई जब परिवार में धार्मिक कार्यक्रम के तहत भजन कीर्तन चल रहा था। आरोपी छिपकर भीड़ के बीच पहुंचा और युवक के सीने पर चाकू से कई बार वार कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

2 साल पहले किया था प्रेम विवाह

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 22 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। वे देवास जिले के बरौठा गांव का रहने वाला था। दीपक ने करीब 2 साल पहले गांव की ही एक युवती से लव मैरिज की थी। प्रेम विवाह से युवती के परिजन नाराज थे। शुरुआत से ही परिवार ने दोनों से दूरी बना ली थी और बातचीत भी बंद कर दी थी हालांकि कुछ समय बाद परिवार के बीच फिर मेलजोल बढ़ने लगा था। दीपक का ससुराल आना जाना भी शुरू हो गया था।

भजन कीर्तन के बीच टेंट की आड़ से किया हमला

बुधवार रात दीपक, खुड़ैल थाना क्षेत्र के नीलगिरी परिसर में अपनी बड़ी सास के यहां आयोजित गमी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था। घर में भजन कीर्तन चल रहा था और परिवार के सदस्य व रिश्तेदार मौजूद थे। इसी बीच रात करीब 2 बजे दीपक के पहुंचने की जानकारी मिलने पर परिजन उसकी ओर दौड़े। घटनाक्रम के बीच आरोपी किशोर ने टेंट की आड़ लेकर दीपक पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से कार्यक्रम में अफरा तफरी मच गई। दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पूछताछ में बताई नाराजगी की वजह

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो दीपक से नाराज था। उसका आरोप था कि दीपक उसकी बहन से बातचीत नहीं करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोपी के मुताबिक गुस्से में आकर उसने सब्जी काटने वाले चाकू से दीपक के सीने पर हमला कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

इंदौर शहर में हुई घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। प्रेम विवाह से जुड़ी पुरानी नाराजगी और पारिवारिक विवाद सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

अभिषेक को मारने के लिए किसके पास समय है, हमले के आरोपों पर दिलीप घोष का तंज, बोले- उनके साथ बहस कौन करेगा

तेल कंपनियों ने E20 ईंधन की गुणवत्ता मानकों की पुष्टि की, कर्नाटक सरकार के दावों को लेकर उठाए सवाल

अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर आधी रात को हंगामा, कालीघाट आवास के बाहर TMC-BJP समर्थकों में झड़प, कई घायल

Weather Update: दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें दिल्ली का मौसम

वोटर लिस्ट से कट गया नाम? दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में चुनाव आयोग ने दिया दोबारा जुड़वाने का मौका