पुलिस गिरफ्त में आरोपी (फोटो सोर्स- नवभारत)
इंदौर

इंदौर: पुलिस से बचने के लिए तीसरी मंजिल से कूदा लूट का इनामी आरोपी, पैरों में आई गंभीर चोट, 5 हजार का था इनाम

Indore Crime News : इंदौर में लूट का इनामी आरोपी पुलिस से बचने के लिए तीसरी मंजिल से कूद गया। घायल आरोपी के पास से देसी पिस्टल और कारतूस बरामद कर पुलिस ने गिरफ्तार किया।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Indore Loot Accused Arrest : इंदौर पुलिस से बचने की कोशिश में लूट का एक इनामी आरोपी तीसरी मंजिल से कूद गया। ऊंचाई से गिरने के कारण आरोपी के पैरों में गंभीर चोट आई। पुलिसकर्मियों ने उसे घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान प्रिंस विशनार के रूप में हुई है। वह डिलीवरी बॉय से स्कूटर लूटने के मामले में फरार चल रहा था और उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

मामला अन्नपूर्णा और राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक 7 अगस्त की देर रात प्रिंस विशनार अपनी महिला साथी के साथ फूटी कोठी चौराहे के पास पहुंचा था। दोनों ने एक जोमैटो डिलीवरी बॉय को घेर लिया और उसकी स्कूटर लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी की महिला साथी को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि प्रिंस लगातार फरार था।

20 से ज्यादा जगह पुलिस ने दी दबिश

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस के मुताबिक प्रिंस विशनार को पकड़ने के लिए करीब 20 स्थानों पर टीम ने तलाश की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एक मल्टी में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मल्टी की घेराबंदी कर दबिश दी।

पुलिस को देखते ही तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

पुलिस के पहुंचते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की। जब उसे नीचे से पुलिस ने घेर लिया तो उसने बचने के लिए मल्टी की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण उसके पैरों में गंभीर चोट आई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में लिया और अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

देसी पिस्टल और कारतूस भी बरामद

पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया है। इसके बाद अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है। पुलिस अब उससे लूट की वारदात और हथियार के संबंध में पूछताछ कर रही है।

जिलाबदर के बावजूद इंदौर में कर रहा था वारदात

पुलिस के अनुसार आरोपी प्रिंस विशनार के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस कमिश्नर द्वारा उसे जिलाबदर किया गया था। इसके बावजूद वह इंदौर में मौजूद रहकर वारदात में शामिल हुआ। जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य संभावित वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

पीएम मोदी से मिले सीएम देवेंद्र फडणवीस, डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स और केंद्र-राज्य समन्वय पर हुई चर्चा

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

आंध्र प्रदेश को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भोगापुरम एयरपोर्ट से आज रात से शुरू होंगी उड़ानें

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद