इंदौर में नगर निगम अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा (फोटो सोर्स- नवभारत)
इंदौर

इंदौर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: नगर निगम अधिकारी के ठिकानों पर छापा, आय से 1.73 करोड़ ज्यादा मिली संपत्ति

Municipal Corporation Officer Raid : इंदौर में लोकायुक्त ने नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के दो ठिकानों पर छापा मारा। अधिकारी पर 1.73 करोड़ की अनुपातहीन संपत्ति का आरोप है।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Indore Lokayukta Raid : भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने शुक्रवार को नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के दो ठिकानों पर एक साथ सर्च कार्रवाई शुरू की। लोकायुक्त के मुताबिक अधिकारी पर 31 वर्ष के सेवाकाल के दौरान अपनी वैध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। कार्रवाई के दौरान संपत्ति, दस्तावेज और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

लोकायुक्त की प्रारंभिक जांच के अनुसार जितेन्द्र कुमार पाण्डेय की 31 वर्ष के सेवाकाल में अनुमानित वैध आय करीब 80 लाख रुपये है। वहीं जांच में अब तक करीब 2 करोड़ 53 लाख रुपये के व्यय और संपत्ति से जुड़ी जानकारी सामने आई है। लोकायुक्त ने इसे अधिकारी की ज्ञात वैध आय से करीब 1 करोड़ 73 लाख रुपये अधिक बताया है। प्रारंभिक आकलन में यह अनुपातहीन संपत्ति करीब 216.35 प्रतिशत बताई गई है।

पत्नी के नाम पर G+3 भवन का खुलासा

सर्च कार्रवाई के दौरान अधिकारी की पत्नी भावना पाण्डेय के नाम पर आनंद नगर एक्सटेंशन, नवलखा-चितावद स्थित 40×50 के प्लॉट पर G+3 भवन का निर्माण सामने आया है। लोकायुक्त के मुताबिक इस भवन के निर्माण पर करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। टीम दस्तावेजों और निर्माण से संबंधित रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है, ताकि संपत्ति के स्रोत और वास्तविक मूल्य का पता लगाया जा सके।

दूसरे भूखंड पर छात्रावास संचालित

लोकायुक्त जांच में गजाधर नगर, चितावद स्थित गुलमोहर का बगीचा क्षेत्र में पत्नी के नाम पर एक अन्य भूखंड की जानकारी भी सामने आई है। इस भूखंड पर G+2 भवन का निर्माण कराया गया है, जिसमें छात्रावास संचालित किए जाने की बात सामने आई है। लोकायुक्त ने इस भवन पर करीब 91.50 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया है। दोनों संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

वाहन और अन्य खर्च भी जांच के दायरे में

लोकायुक्त के मुताबिक नगर निगम के अधिकारी के परिवार के सदस्यों के नाम पर चार पहिया और दो पहिया वाहन खरीदने के साथ-साथ अन्य खर्चों की जानकारी भी जांच में सामने आई है। इन वाहनों और अन्य खर्चों पर करीब 14 लाख रुपये व्यय किए जाने का प्रारंभिक अनुमान है। सर्च के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड के आधार पर संपत्ति और खर्च का विस्तृत मिलान किया जा रहा है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज

मामले में जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल लोकायुक्त की टीम दोनों ठिकानों पर सर्चिंग कर रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद संपत्ति, दस्तावेज और अन्य सामान से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है। लोकायुक्त की जांच के बाद ही अनुपातहीन संपत्ति से जुड़े आरोपों की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7; नासिक में सुबह-सुबह आया भूकंप

30 दिन की मेहनत पर पानी में फेरने की साजिश! अस्पताल से देवेंद्र नाथ महतो का बड़ा बयान, एकजुट रहकर बचाएं आंदोलन

भारत को चाहिए दूसरा स्वतंत्रता संग्राम, सोनम वांगचुक की चेतावनी ने बढ़ाई नेताओं की धड़कनें! जनता से मांगी मदद

परिवार उजड़ गए, कई जिंदगियां तहस-नहस... विभाजन विभीषिका पर पीएम मोदी ने याद दिलाया इतिहास का वो काला पन्ना

RSS पर नकेल कसने की तैयारी में कर्नाटक सरकार? सरकारी जमीनों के इस्तेमाल पर नए बिल को मंजूरी, मचा बवाल