Highlights:
इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में बुलडोजर एक्शन शुरू।
सुबह से जेसीबी और भारी मशीनें लेकर पहुंची नगर निगम की टीम।
कृष्णबाग कॉलोनी में एक्शन के बीच भारी पुलिस बल तैनात
48 मकानों को तोड़ने की कार्रवाई कर रहा है नगर निगम।
23 रहवासियों को हाईकोर्ट से मिल चुकी है राहत।
Indore Krishna Bagh Colony 48 Houses Demolition : इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में आज नगर निगम ने 48 मकानों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले बुलडोजर कार्रवाई 16-17 और 18-19 नवंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता नहीं होने के कारण 2 बार कार्रवाई टल चुकी है।
आज इंदौर नगर निगम की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ जेसीबी मशीनों से 48 मकानों को ढहाने का काम शुरू हो गया है।
ग्राम खजराना के सर्वे नंबर 66/2 पर बनी इस कॉलोनी में श्रीराम बिल्डर्स और रहवासियों के बीच 2003 से विवाद चल रहा है। ये विवाद तहसीलदार से मध्य प्रदेश हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जा चुका है। रहवासियों ने अलग-अलग स्तर पर अपने मकान बचाने की कोशिश की, लेकिन सभी रहवासियों को राहत नहीं मिल सकी।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 23 रहवासियों को अंतरिम राहत देते हुए उन्हें बेदखल करने पर रोक लगा थी, लेकिन अन्य रहवासियों की बेदखली पर पहले ही अंतिम फैसला हो चुका था। जिन रहवासियों को कोर्ट से राहत मिल चुकी है उनके मकानों को नहीं तोड़ा जाएगा।
इधर 48 मकानों को तोड़ने का रास्ता साफ होते ही इंदौर नगर निगम की टीम ने बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया था, लेकिन पुलिस बल की उपलब्धता नहीं होने के कारण 2 बार कार्रवाई टल गई, लेकिन आज सुबह 7 बजे नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौक पर पहुंच गई। बड़ी-बड़ी जेसीबी मशीनों के जरिए मकानों के तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 0.720 हेक्टेयर जमीन पर बने मकानों पर बुलडोजर एक्शन के चलते कृष्णबाग कॉलोनी में हलचल मची हुई है।