कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
इंदौर

सगाई टूटने से नाराज युवक की करतूत, प्रेमिका की मां को 250 फीट गहरी खाई में धकेला

Khodra Mahadev Temple Murder: सगाई टूटने से नाराज युवक ने प्रेमिका की मां की हत्या कर दी है। आरोपी ने महिला को 250 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

प्रीतेश जैन

Indore Murder Case: इंदौर के महू में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया। यहां एक शख्स ने सगाई टूटने से नाराज होकर प्रेमिका की मां की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने प्रेमिका के सामने हत्या की बात कबूल ली। युवती की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक बड़गोंदा थाना क्षेत्र के बुरालिया स्थित खोदरा महादेव मंदिर की करीब 250 फीट गहरी खाई में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की मां को धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान किरण चौबे (36 साल) के रूप में हुई है।

परिवार के विरोध के चलते टूट गई थी सगाई

आरोपी राहुल (18 साल) और मृतका की नाबालिग बेटी सहपाठी हैं। राहुल का परिवार के घर आना-जाना था और वह मृतका के बेटे अनुराग के साथ टाइल्स लगाने का काम भी करता था। कुछ समय पहले दोनों की सगाई भी कराई गई थी, लेकिन परिवार के विरोध के चलते रिश्ता तोड़ दिया गया था।

सगाई टूटने से नाराज था आरोपी

बताया जा रहा है कि इसी रंजिश में राहुल ने वारदात की साजिश रची। आरोपी मां-बेटी को दर्शन कराने के बहाने मंदिर ले गया। वहां उसने नाबालिग लड़की को ऊपर ही रोक दिया और किरण चौबे को नीचे खाई की ओर ले गया। मौका मिलते ही उसने महिला को गहरी खाई में धक्का दे दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद महिला का शव खाई से बाहर निकाला गया।

हत्या के बाद आरोपी ने खुद किया खुलासा

परिजनों के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी राहुल ने नाबालिग लड़की को तुरंत कुछ नहीं बताया और टायर पंक्चर होने का बहाना बनाकर उसे साथ ले गया। देर रात उसने लड़की से कहा 'मैंने तेरी मां को निपटा दिया है।' इसके बाद घबराई लड़की ने अपने भाई अनुराग को सूचना दी। अनुराग ने रात करीब 12 बजे थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

UNGA के 81वें सत्र को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, वैश्विक शांति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला