इंदौर में दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने के आरोप में आरोपी का पिता एजाज गिरफ्तार।
कोर्ट में गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए दबाव बनाने का आरोप।
पीड़िता ने स्टार चौराहे पर बुलाकर लालच देने और धमकाने का बनाया वीडियो।
खजराना पुलिस ने BNS की धारा 232(1) और 351(3) में दर्ज की FIR।
Love Jihad Accused Threat Victim Indore: शहर के खजराना थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता को कोर्ट में गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए कथित तौर पर धमकाने के मामले में पुलिस ने आरोपी के पिता एजाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एजाज पीड़िता पर लगातार दबाव बना रहा था। शिकायत के आधार पर खजराना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को अब्दुल अजीज के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में अपराध क्रमांक 119/2026 दर्ज किया गया था। इस मामले में अब्दुल अजीज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वह फिलहाल जेल में बंद है। आरोप है कि इसी मामले में पीड़िता को कोर्ट में गवाही देने और साक्ष्य बदलने के लिए उसके पिता एजाज द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा था।
पीडिता ने इंदौर पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया की उसे आरोपी ने फ़ोन कर स्टार चौराहे के पास बुलाया था यही पर पहले आरोपी के पिता ने उसे लालच दिया की वह कोर्ट में गवाही बदल ले और उसके बाद न मनाने पर धमकी देने लगा, पीडिता ने इस घटना का विडियो भी बना लिया जिसके बाद मामले की पुलिस में शिकायत की गयी
पीड़िता पर दबाव बनाए जाने की शिकायत के बाद खजराना थाने में एजाज के खिलाफ अपराध क्रमांक 875/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 232(1) और 351(3) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश के निर्देश दिए।
पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता को धमकाने और परेशान करने के आरोपित एजाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद जेल दाखिल कराया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान एजाज पिता महबूब खान, उम्र 48 वर्ष, निवासी हुसैनी चौक, अशरफी नगर, खजराना, इंदौर के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर शहर में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था मजबूत करने और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में कार्रवाई की जा रही है। खजराना पुलिस ने इसी क्रम में यह कार्रवाई की है।