इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन फोटो सोर्स- नवभारत
इंदौर

इंदौर में भी इंटर्न डॉक्टरों का हल्लाबोल: MY अस्पताल में काम बंद कर धरने पर बैठे, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग

MY Hospital Protest: इंदौर के एमवाय अस्पताल में करीब 200 इंटर्न डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर काम बंद कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Indore Intern Doctors Protest : इंदौर के एमवाय अस्पताल में इंटर्न डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन अब और तेज हो गया है। अपनी मांगों को लेकर करीब 200 इंटर्न डॉक्टर अस्पताल के मुख्य द्वार के बाहर काम बंद कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।

इंटर्न डॉक्टरों के धरने के बाद एमवाय अस्पताल की ओपीडी और रूटीन ओटी सेवाएं बंद होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, इमरजेंसी सेवाओं को लेकर स्थिति अलग बताई गई है।

14,377 से बढ़ाकर 30 हजार स्टाइपेंड की मांग

एमवाय अस्पताल में प्रदर्शन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों की प्रमुख मांग ‘वन नेशन, वन स्टाइपेंड’ लागू करने की है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उन्हें 14,377 रुपये स्टाइपेंड मिल रहा है, जिसे बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के मुताबिक देश के अलग-अलग हिस्सों में इंटर्न डॉक्टरों को मिलने वाले स्टाइपेंड में काफी अंतर है। उनका कहना है कि पूरे देश में इंटर्न डॉक्टरों के लिए एक समान स्टाइपेंड की व्यवस्था होनी चाहिए।

लंबे समय से कर रहे थे प्रदर्शन

इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका दावा है कि सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिसके बाद उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का फैसला किया। डॉक्टरों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठा रहे हैं और सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने स्टाइपेंड बढ़ाने और समान स्टाइपेंड की मांग पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।

भोपाल में लाठीचार्ज को लेकर भी नाराजगी

इंदौर के इंटर्न डॉक्टर भोपाल में प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर भी नाराज हैं। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि मांगों को लेकर आवाज उठा रहे डॉक्टरों के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है।

मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने का ऐलान

इंटर्न डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। एमवाय अस्पताल परिसर में डॉक्टरों के प्रदर्शन के चलते अस्पताल की नियमित सेवाओं पर असर पड़ने की स्थिति बनी हुई है।

BRS के कई विधायक सस्पेंड, सदन में नारेबाजी और हंगामे पर स्पीकर का एक्शन; तेलंगाना में कई नेताओं पर FIR

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप