कुल्फी फैक्ट्री में जांच करते अधिकारी (फोटो सोर्स- नवभारत) 
इंदौर

मुनाफे के लिए सेहत से खिलवाड़: फैक्ट्री में गंदगी के बीच बना रहे थे कुल्फी, खाद्य विभाग ने किया सील

Food Safety Inspection Indore: कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने कई जगहों पर छापे मारे हैं। फैक्ट्री में गंदगी के बीच कुल्फी बनाई जा रही थी। लाइसेंस ना होने के कारण विभाग ने फैक्ट्री को बंद कराया।

प्रीतेश जैन

Indore Kulfi Factory Raid: इंदौर में मिलावटखोरी और अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों के निर्माण के खिलाफ खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर विभाग की टीम ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर जांच अभियान चलाते हुए कुल 29 खाद्य नमूने जांच के लिए इकट्ठे किए हैं।

धार रोड स्थित मां इंटरप्राइजेज पर औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। यहां बॉम्बे चौपाटी ब्रांड की कुल्फी और फ्रोजन डेजर्ट का निर्माण और भंडारण बिना वैध खाद्य लाइसेंस के किया जा रहा था। जांच में पाया गया कि संचालक द्वारा प्रस्तुत पंजीयन केवल स्टोरेज के लिए मान्य था, जबकि मौके पर निर्माण, ट्रेडिंग और स्टोरेज तीनों गतिविधियां अवैध रूप से चल रही थीं।

हर जगह पसरी थी गंदगी

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि फूड हैंडलर्स बिना कैप, ग्लव्स और एप्रोन के काम कर रहे थे। निर्माण स्थल पर गंदगी फैली हुई थी, मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं थे और कुल्फी के सांचे फर्श पर रखकर निर्माण किया जा रहा था। साथ ही कच्चा माल भी खुले में अव्यवस्थित तरीके से रखा मिला। टीम ने यहां से कुल 8 नमूने जांच के लिए इकट्ठे किए और बिना लाइसेंस संचालन पाए जाने पर इकाई को तत्काल बंद करा दिया है।

अन्य जगहों पर भी कार्रवाई

इसी तरह बियाबानी धार रोड स्थित पंकज आइस कैंडी का भी निरीक्षण किया गया, जहां से आइस कैंडी और फ्रोजन डेजर्ट के 5 नमूने जांच के लिए जमा किए। इसके अलावा कलेक्टर हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के आधार पर राधिका फरियाली एंड सैंडविच और श्री साईं डोसा भवन की भी जांच की गई, जहां से साबूदाना खिचड़ी, इडली और चटनी के नमूने राज्य खाद्य लैब में भेजे गए हैं।

जारी किया गया नोटिस

रूटीन जांच के दौरान चाइनीज वोक, एशिया 7, मोम स्टेशन जूस, ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड (विजय नगर) और फ्रायो डीप जैसे प्रतिष्ठानों से भी खाद्य नमूने लिए गए। जांच में एशिया 7 में वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों का अलग-अलग भंडारण नहीं पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी मामलों में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सद्गुरु ने लॉन्च की खास फोटो-निबंध पुस्तक डिसअपियरिंग फेसेस, सामने आईं हिमालय के लोगों की अनदेखी तस्वीरें

एयर इंडिया टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा! पायलट का दूसरा डोप टेस्ट निकला पॉजिटिव, रद्द हो सकता है लाइसेंस

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

झारखंड बंद के बीच सड़कों पर उतरी BJP, बाबूलाल मरांडी बोले- छात्रों की मांगों के साथ खड़ी है पार्टी

भारत के दांव से तिलमिलाया चीन! अरुणाचल प्रदेश पर विदेश मंत्रालय की दो टूक, कहा- कोई सच्चाई बदल नहीं सकता