आइसक्रीम फैक्ट्री (फोटो सोर्स- नवभारत) 
इंदौर

इंदौर में आइसक्रीम फैक्ट्रियों पर छापा, हर जगह गंदगी और अव्यवस्था, खाद्य सुरक्षा विभाग ने सीज की यूनिट

Ice Cream Unit Seized: इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 2 आइसक्रीम फैक्ट्रियों पर छापा मारा है। गंदगी के बीच आइसक्रीम बनाई जा रही थी। टीम ने एक यूनिट को सीज कर दिया है। जांच के लिए सैंपल भी लिए हैं।

प्रीतेश जैन

Indore Ice Cream Factory Raid: इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने रविवार को दो आइसक्रीम निर्माण इकाइयों पर औचक कार्रवाई करते हुए बड़ी अनियमितताएं पकड़ी हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में कुल 10 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। वहीं एक यूनिट का निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने राजाराम नगर स्थित 'चैंपियंस आइसक्रीम एंड फ्रोजन फूड' यूनिट का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि यूनिट के पास वैध निर्माण लाइसेंस नहीं था।

गंदगी के बीच स्टोरेज

यूनिट में पैकेजिंग सामग्री पर लेबलिंग अधूरी पाई गई और कच्चे माल का भंडारण अस्वच्छ और अव्यवस्थित स्थिति में मिला। निरीक्षण के दौरान जंग लगे सांचे भी उपयोग में पाए गए। साथ ही निर्माण में इस्तेमाल हो रहे पानी की जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं कराई गई। मौके से वनीला फ्रोजन डेजर्ट, केसर पिस्ता कुल्फी, मावा और चॉकलेट पेस्ट सहित 4 नमूने जांच के लिए लिए गए। नियमों का पालन न होने पर इस यूनिट का निर्माण कार्य बंद करा दिया गया है।

रुद्राक्ष आइसक्रीम में भी मिली गड़बड़ी

टीम ने छोटा बांगड़दा स्थित 'रुद्राक्ष आइसक्रीम' यूनिट पर भी कार्रवाई की। यहां कई फ्लेवर की आइसक्रीम गंदगी के बीच में बनाई जा रही थी। कई प्रोडक्ट बिना लेबल के पाए गए, जिन पर जरूरी जानकारी प्रिंट नहीं थी। स्टोरेज व्यवस्था भी खराब पाई गई। टीम ने आइसक्रीम के 5 और टूटी फ्रूटी का 1 नमूना लेकर कुल 6 सैंपल जांच के लिए भेजे। बिना लेबल वाले उत्पादों का मौके पर ही नष्ट कराया गया।

प्रशासन की सख्त चेतावनी

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

आंध्र प्रदेश को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भोगापुरम एयरपोर्ट से आज रात से शुरू होंगी उड़ानें

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे