हाजरा और उसका घर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
इंदौर

इंदौर: बच्ची को कार में ही भूले परिजन, 3 घंटे तक फंसी रही हाजरा, दम घुटने से हो गई मौत

Four Year Old Hajra Died In Indore: परिजन 4 साल की बच्ची को कार में ही भूल गए। कार में 3 घंटे तक फंसे रहने से हाजरा की मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक कार में दम घुटने से बच्ची की मौत हुई है।

प्रीतेश जैन

Indore Girl Died In Car: इंदौर की नंदनवन कॉलोनी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 4 साल की बच्ची हाजरा की कार में दम घुटने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक बच्ची अपने दादा-दादी और अन्य बच्चों के साथ कार से वर्कशॉप पर गई थी। वहां से लौटते समय वह कार में ही सो गई।

घर पहुंचने पर सभी कार से उतर गए, लेकिन हाजरा कार में ही रह गई। काफी देर तक बच्ची नजर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कार में देखा तो हाजरा बेसुध पड़ी थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ऑक्सीजन की कमी से मौत

डॉक्टरों की शुरुआती जांच में ऑक्सीजन की कमी से बच्ची की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक तेज गर्मी में बंद कार के अंदर तापमान बहुत ज्यादा बढ़ गया होगा, जिससे बच्ची का दम घुट गया। बच्ची करीब 3 घंटे तक कार में ही फंसी रही।

परिवार में छाया मातम

परिजनों के मुताबिक हाजरा कहीं भी सो जाती थी। कार से उतरते वक्त किसी का उस पर ध्यान नहीं गया, जिसके चलते ये दर्दनाक घटना हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

कार में बच्ची की मौत इधर जूनी इंदौर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो पाएगा। मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। कोई भी लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां

राहुल गांधी के डिजिटल सत्याग्रह पर सियासत तेज, मध्य प्रदेश से दर्ज हुईं 2300 से ज्यादा आवाजें; इंदौर सबसे आगे

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार