डीआआई की टीम गोल्ड तस्करों को दबोचा (सोर्स- सोशल मीडिया)
इंदौर

इंदौर में डीआरआई की टीम ने पकड़े सोने के तस्कर; गोल्ड तस्करों ने किया पत्थर से टीम पर हमला

Gold Smugglers Caught In Indore: इंदौर में गोल्ड तस्करों का दुस्साहस, फीनिक्स मॉल के पास घेराबंदी करने पहुंची डीआरआई (DRI) टीम पर पत्थरों से हमला, दो अधिकारियों के घायल होने की खबर।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

Gold Smuggling Case Indore: इंदौर में गोल्ड तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम पर कथित हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बायपास स्थित फीनिक्स मॉल के पास की बताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, डीआरआई को मुंबई से इंदौर में बड़ी मात्रा में सोना पहुंचाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू किया और डिलीवरी के दौरान उन्हें पकड़ने की योजना बनाई।

ब्लैक कार से पहुंचे दो आरोपी, बुलेट सवार लेने आया

जानकारी के अनुसार, दो संदिग्ध आरोपी ब्लैक कार से मुंबई से इंदौर पहुंचे थे। उनके पास सोने की डिलीवरी किए जाने की बात सामने आई थी। वहीं, एक अन्य आरोपी युवक बुलेट से कथित तौर पर सोना लेने के लिए मौके पर पहुंचा। जैसे ही संदिग्ध आरोपी वाहन से उतरकर डिलीवरी की तैयारी करने लगे, डीआरआई की टीम ने उन्हें पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी। टीम को देखकर आरोपियों ने कथित तौर पर विरोध किया और पत्थरों से हमला कर दिया।

पत्थरों से हमला, दो अधिकारियों के घायल होने की सूचना

अचानक हुए हमले में डीआरआई के दो अधिकारियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, अधिकारियों के घायल होने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हमले के बावजूद डीआरआई टीम ने कार्रवाई जारी रखी और मौके से गोल्ड तस्करी से जुड़े तीनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से सोने की तीन ईंटें बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। टीम तीनों आरोपियों को अपने साथ लेकर रवाना हो गई।

मुंबई से इंदौर तक फैले नेटवर्क की जांच

फिलहाल डीआरआई की टीम हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बरामद सोने की वास्तविक मात्रा, उसकी कीमत और तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मुंबई से इंदौर तक सोना पहुंचाने की इस पूरी व्यवस्था में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बरामद सोना कहां से आया और इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। मामले में आगे पूछताछ के आधार पर बड़े खुलासे होने की संभावना है।

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन