आरोपी (फोटो सोर्स- नवभारत) 
इंदौर

इंदौर क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा, बिल्डर को धमकाने के मामले में हुई गिरफ्तारी

Bishnoi Gang Member Arrested: इंदौर में क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर को गिरफ्तार किया है। आरोपी सचिन ने बिल्डर को धमकी देने के लिए जानकारी उपलब्ध कराई थी।

प्रीतेश जैन

Indore Lawrence Bishnoi Gang Case: इंदौर क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े धमकी और वसूली के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला शहर के बिल्डर और कारोबारी को धमकी देने से जुड़ा हुआ है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान सचिन उर्फ वेद प्रकाश शर्मा, निवासी उज्जैन के रूप में की है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने सहआरोपी राजपाल चंद्रावत की मदद की थी।

हाल ही में गैंग से जुड़ा था आरोपी

पुलिस के मुताबिक सचिन हाल ही में गैंग से जुड़ा था और उसने अवैध लाभ कमाने के लिए कारोबारी विवेक दम्मानी से जुड़ी जानकारी आरोपियों को उपलब्ध कराई थी। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने बिल्डर विवेक दम्मानी को धमकी दी थी और उनके घर के बाहर फायरिंग की साजिश भी रची जा रही थी। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते यह साजिश समय रहते नाकाम कर दी गई।

पहले हो चुकी है 2 गिरफ्तारी

इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें राजपाल चंद्रावत (नागदा निवासी) और सोनू उर्फ रितेश खंगार उर्फ सोलंकी (इंदौर निवासी) शामिल हैं। सोनू की निशानदेही पर ही पुलिस को सचिन की जानकारी मिली थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को साइबर तकनीक और मुखबिर सूचना के आधार पर ट्रेस कर पकड़ा गया। क्राइम ब्रांच की टीम लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए थी।

एसआईटी कर रही जांच

इंदौर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर में संगठित अपराध और गैंग गतिविधियों पर कार्रवाई के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया है। यह टीम लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मामलों की गहन जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में आगे कई बड़े खुलासे हो सकते हैं और पूरे नेटवर्क को जल्द उजागर किया जाएगा।

राहुल बहा रहे घड़ियाली आंसू, धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- उन्हें सिर्फ झूठ फैलाना आता है

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: रांची: पुलिस कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ता

मनमोहन सिंह को कोल ब्लॉक केस में क्लीन चिट, सोनिया गांधी बोलीं- इतिहास उन्हें अच्छे शब्दों में याद रखेगा

भारतीय रेलवे के विद्युतीकरण ने पकड़ी रफ्तार; अब सिर्फ 269 किमी ट्रैक बाकी, 2027 में पूरा होगा ब्रॉडगेज नेटवर्क

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों पर चुनाव आयोग से मांगा जवाब, जारी किया नोटिस