इंदौर क्राइम ब्रांच कार्यालय (फोटो सोर्स - नवभारत) 
इंदौर

फ्लैट और निवेश के नाम पर 56 लाख की ठगी, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Indore Man Arrested For Investment Scam: क्राइम ब्रांच ने मॉर्टगेज फ्लैटों का सौदा करने और लहसुन-प्याज के व्यापार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर निवेशकों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।

अंशुल मुकाती

Indore Investment Fraud Case: क्राइम ब्रांच इंदौर ने मॉर्टगेज फ्लैटों का विक्रय और व्यापार में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी कपिल सोमानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक व्यक्ति से कुल 56.40 लाख रुपये लेकर न तो फ्लैट की रजिस्ट्री कराई और न ही निवेश की राशि लौटाई।

शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

पुलिस के अनुसार संचार नगर निवासी दिनेश कुमार जैन ने पुलिस उपायुक्त अपराध कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि कपिल सोमानी ने उन्हें फ्लैट बेचने और व्यापार में निवेश पर भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़प लिए। जांच के दौरान अनुबंध दस्तावेजों, बैंक स्टेटमेंट और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए।

मॉर्टगेज फ्लैटों का किया सौदा

जांच में सामने आया कि सिलिकॉन सिटी स्थित वाणी एन्कलेव के दो फ्लैट पहले से ही एक वित्तीय संस्था में मॉर्टगेज थे। इसके बावजूद आरोपी ने वर्ष 2024 में इन फ्लैटों का विक्रय अनुबंध कर आवेदक से 20 लाख रुपये प्राप्त कर लिए। इसके अलावा बिजलपुर स्थित शुभम रेसीडेंसी के एक अन्य फ्लैट का सौदा कर 15.90 लाख रुपये और वसूल लिए। कुल 35.90 लाख रुपये लेने के बावजूद फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं कराई गई।

लहसुन-प्याज व्यापार में निवेश का झांसा

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अपनी फर्म सोमानी ट्रेडर्स के माध्यम से लहसुन और प्याज के थोक व्यापार में निवेश करने पर राशि ढाई से तीन गुना करने का लालच दिया। इस बहाने उसने आवेदक से 20.50 लाख रुपये बैंक ट्रांसफर और अन्य राशि नकद प्राप्त कर ली। न तो कोई लाभांश दिया गया और न ही मूल राशि वापस की गई।

यह भी पढें:

मामला दर्ज, आगे की जांच जारी

उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर थाना क्राइम ब्रांच इंदौर में आरोपी कपिल सोमानी निवासी बिजलपुर के खिलाफ बीएनएस की धारा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य संभावित पीड़ितों और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है।

Top 10 News Today: 26 नवंबर को संविधान दिवस से लेकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप तक क्या खास?

रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज शादी में किस दुकान का गहना पहनेंगी?

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा

Indian Railway: ट्रेन में अब कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए; जानें क्या-क्या बदला?

संविधान दिवस: लोकतंत्र की आत्मा, समानता का संकल्प और हर भारतीय के अधिकारों की पहचान