भाजपा प्रवक्ता ने जीतू पटवारी से पूछे सवाल फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
इंदौर

कौन है कांग्रेस के आंदोलन में पार्षद को लात मारने वाला युवक? BJP ने तस्वीर जारी कर जीतू पटवारी से पूछे सवाल

Indore Raju Bhadauria Case : इंदौर में पार्षद को लात मारने वाले युवक को पहले भाजपा कार्यकर्ता बताकर कांग्रेस ने आरोप लगाए थे। अब भाजपा ने तस्वीरें जारी कर जीतू पटवारी से सवाल पूछे हैं।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • इंदौर में कांग्रेस आंदोलन के दौरान पार्षद राजू भदौरिया को लात मारने के मामले में सियासत तेज।

  • कांग्रेस ने युवक को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए लगाए थे गंभीर आरोप।

  • अब भाजपा ने युवक हिमांशु पाटीदार की तस्वीरें शेयर करते हुए जीतू पटवारी से पूछे सवाल।

Indore Councillor Raju Bhadauria Kick Video Controversy : इंदौर में कांग्रेस के आंदोलन के दौरान पार्षद राजू भदौरिया उन्हें लात मारने का वीडियो सामने आने के बाद शुरू हुआ सियासी विवाद अब नया मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। घटना के वक्त कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि पार्षद के साथ मारपीट करने वाला युवक भाजपा का कार्यकर्ता है और भाजपा किसान आंदोलन में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है।

अब भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने इस मामले में तस्वीरें जारी करते हुए युवक को कांग्रेस से जुड़ा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का समर्थक बताया है। भाजपा ने सवाल उठाया है कि आखिर कांग्रेस के ही आंदोलन में कांग्रेस के पार्षद के साथ मारपीट करने वाला युवक कौन है, भाजपा ने इस पूरे मामले में जीतू पटवारी से जवाब मांगा है।

फूटी कोठी सब्जी मंडी विवाद में सामने आई थी तस्वीर

इंदौर के फूटी कोठी सब्जी मंडी विवाद के दौरान जब कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया को पुलिस गिरफ्तार कर रही थी उसी दौरान एक युवक कांग्रेस पार्षद को लात मारता दिखाई दे रहा था। बाद में युवक की पहचान हिमांशु पाटीदार के रूप में हुई थी। हालांकि इस मामले में युवक ने वीडियो जारी कर माफी मांगी थी, लेकिन कांग्रेस ने उसे बीजेपी का कार्यकर्ता बताते हुए आंदोलन में आराजकता फैलाने के आरोप लगाए थे।

BJP प्रवक्ता ने जारी की तस्वीरें, युवक को बताया कांग्रेस कार्यकर्ता

अब भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस पूरे मामले में कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कुछ तस्वीरें जारी कर दावा किया है कि पार्षद राजू भदौरिया के साथ मारपीट करने वाला हिमांशु पाटीदार कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता है और वह जीतू पटवारी का समर्थक है। भाजपा प्रवक्ता ने सवाल उठाया है कि जब मारपीट करने वाला व्यक्ति कांग्रेस से जुड़ा बताया जा रहा है, तो फिर इस घटना के लिए भाजपा को जिम्मेदार क्यों ठहराया गया?

जीतू पटवारी से पूछे तीन सीधे सवाल

भाजपा प्रवक्ता ने अपनी पोस्ट के जरिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से तीन सवालों के जवाब मांगे हैं। पहला हिमांशु पाटीदार का कांग्रेस से क्या संबंध है? दूसरा कांग्रेस पार्षद के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पार्टी क्या कार्रवाई करेगी? और तीसरा भाजपा को बदनाम करने के लिए लगाए गए आरोपों की सच्चाई जनता के सामने कब रखी जाएगी? पूरे मामले को भाजपा ने कांग्रेस की अंदरूनी कलह बताते हुए पार्टी नेतृत्व को घेरने की कोशिश की है।

अखिलेश यादव ने आजम खान को एयरपोर्ट तक क्यों छोड़ा? ओवैसी-चंद्रशेखर को दिया बड़ा संदेश; देखें वीडियो

Peerzada Mohammad Sayeed Passes Away: कांग्रेस विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, अनंतनाग से थे MLA

Rain Alert: 27-28-29-30 नवंबर को भारी बारिश का हाई अलर्ट, 7 राज्यों में छाएगा घना कोहरा

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट