इंदौर रेलवे स्टेशन पर पुलिस से बहस करते कांग्रेस नेता  फोटो सोर्स - नवभारत
इंदौर

वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का दिल्ली कूच; इंदौर में पुलिस से बहस के बाद रवाना हुए 50 कार्यकर्ता

Indore Congress Workers Leave For Delhi: वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, इंदौर से 50-50 कार्यकर्ता ट्रेन से रवाना, रेलवे स्टेशन पर पुलिस के साथ हुई तीखी बहस।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • वोट चोरी के मुद्दे दिल्ली में होने वाले आंदोलन में शामिल होने इंदौर से 40–50 कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना।

  • इंदौर रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच बहस।

  • सज्जन सिंह वर्मा ने पीएम मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना।

  • सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा के नाराज नेताओं से राहुल गांधी के आंदोलन में शामिल होने की अपील की।

Congress Delhi March Over Vote Theft Issue: वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने की तैयारी की है। दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित आंदोलन में शामिल होने के लिए इंदौर से करीब 40 से 50 कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए।

आंदोलन के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई जाएगी। दिल्ली रवाना होने से पहले इंदौर रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच बहस भी हुई।

रेलवे स्टेशन पर पुलिस से बहस, फिर रवाना हुए कार्यकर्ता

इंदौर रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं को दिल्ली रवाना करने पहुंचे शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष की पुलिस अधिकारियों से बहस हो गई। पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने से रोके जाने की कोशिश के बाद विवाद की स्थिति बनी। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से चर्चा की, जिसके बाद कार्यकर्ता दिल्ली सराय रोहिल्ला जाने वाली ट्रेन से रवाना हुए।दिल्ली जाने वालों में कांग्रेस सेवादल के करीब 40 से 50 कार्यकर्ता शामिल हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में आयोजित आंदोलन में शामिल होकर वोट चोरी के मुद्दे पर विरोध दर्ज कराएंगे।

सज्जन सिंह वर्मा का पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना

इधर, कांग्रेस पार्टी से पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने दोनों नेताओं पर तानाशाही के आरोप लगाते हुए वोट चोरी के मुद्दे को लोकतंत्र और संविधान से जुड़ा सवाल बताया। वर्मा ने शिवराज सिंह चौहान के सीहोर में धरने को लेकर भी निशाना साधा।

भाजपा के नाराज नेताओं को राहुल गांधी के आंदोलन में आने का न्योता

सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा के नाराज नेताओं से भी राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली आने की अपील की। उन्होंने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आंदोलन में शामिल होने का न्योता दिया। वर्मा के बयान के जरिए कांग्रेस ने वोट चोरी के मुद्दे पर राजनीतिक समर्थन जुटाने और केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की है।

दिल्ली आंदोलन से गरमाएगी सियासत

एक तरफ इंदौर शहर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल्ली कूच और रेलवे स्टेशन पर पुलिस से बहस का घटनाक्रम सामने आया है, तो दूसरी तरफ सज्जन सिंह वर्मा के बयान ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। कांग्रेस इस आंदोलन के जरिए वोट चोरी के आरोपों और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना चाहती है। अब दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन और उस पर भाजपा की प्रतिक्रिया पर राजनीतिक नजरें रहेंगी।

कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ FIR दर्ज, JNU की 11 छात्राओं ने लगाए थे आरोप, BJP का प्रदर्शन

INDIA Bloc Protest LIVE: कॉन्स्टीट्यूशन क्लब पहुंचे राहुल-ममता; केरल विधानसभा में CEC को हटाने का प्रस्ताव

जंतर-मंतर अब धरना स्थल नहीं...गृह मंत्रालय की सिफारिश पर बड़ा फैसला, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश

CJP से बातचीत से कतरा रही दिल्ली पुलिस! प्रोटेस्ट परमिशन पर सौरव दास के खुलासे से मची हलचल

केरल विधानसभा में CEC को हटाने के लिए प्रस्ताव पारित, EC चयन पैनल को फिर से गठित करने की मांग