कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन फोटो सोर्स- नवभारत
इंदौर

इंदौर में चुनावी निष्पक्षता पर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC के पुतला दहन को लेकर पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

Indore Police Congress Clash : इंदौर में चुनावी निष्पक्षता के मुद्दे पर कांग्रेस ने पैदल मार्च और पुतला दहन किया। इस दौरान टोरी कॉर्नर पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Indore Congress Protest : इंदौर में लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से पुतला दहन और पैदल मार्च का आयोजन किया गया।हालाकि पुतला जलाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ और पुलिस के बीच काफी देर तक मशक्कत चलती रही

कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ा गणपति चौराहे पर एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने टोरी कॉर्नर तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान चुनावी व्यवस्था और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया और नारेबाजी की।

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाने की थी तैयारी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से टोरी कॉर्नर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने की तैयारी की गई थी।इसके बाद कही से कांग्रेस के कार्यकर्त्ता प्रधानमंत्री का पुतला भी लेकर पहुच गए, पुलिस ने पुतला दहन रोकने की कोशिश की, जिसके बाद प्रदर्शन स्थल पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की स्थिति बन गई।

वाटर कैनन का पाइप लेने की कोशिश

प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन मशीन का इस्तेमाल किया। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाटर कैनन मशीन का पाइप अपने कब्जे में लेने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच पाइप को लेकर खींचतान हुई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने पाइप वापस अपने कब्जे में लिया।

अलग-अलग जगहों पर दो पुतले जलाए

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर दो पुतले भी दहन किए। पुतला दहन को रोकने के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान और झड़प की स्थिति बनी रही।

कांग्रेस ने चुनावी पारदर्शिता का मुद्दा उठाया

इंदौर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी की ओर से प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इंदौर में भी पैदल मार्च और पुतला दहन के जरिए कांग्रेस ने अपना विरोध दर्ज कराया।

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार सूरज ढलने के बाद क्यों हुआ? बेटे मल्हार पाटेकर ने बताई वजह

Bypoll Results 2026 Live: पुडुचेरी में जीती AINRC, तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल-असम में BJP आगे

ज्ञानेश कुमार की सैलरी पर क्यों छिड़ी बहस? जानिए कितनी मिलती है CEC को सुविधाएं

H-1B वीजा पर जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत सख्त, MEA ने बंधुआ मजदूर बयान को बताया आपत्तिजनक, दी नसीहत

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सीएम योगी ने किया ऐलान, कैबिनेट से मिली मंजूरी