अश्विन जोशी, फाइल फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
इंदौर

इंदौर में कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी का निधन, 3 बार रह चुके हैं MLA

Congress Leader Ashwin Joshi Passed Away: इंदौर में कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी का निधन हो गया है। वह इंदौर विधानसभा क्रमांक 3 से लगातार 3 बार विधायक रह चुके हैं।

प्रीतेश जैन

Indore Political News: इंदौर में कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी (66 साल) का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि करीबी रिश्तेदारों ने की है। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। ऐसे में उनका इलाज चल रहा था।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

समर्थकों में शोक की लहर

अश्विन जोशी के निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। उनके समर्थकों और परिचितों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी परिजनों द्वारा जल्द साझा की जाएगी।

3 बार विधायक रहे

अश्विन पूर्व मंत्री स्व. महेश जोशी के भतीजे थे और कांग्रेस के प्रमुख नेता माने जाते थे। उन्होंने कुल 5 बार विधानसभा चुनाव लड़ा, जिनमें से 3 बार उन्हें जीत मिली, जबकि 2 बार हार का स्वाद चखा। इंदौर विधानसभा 3 से वह 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार विधायक रहे। 2013 के चुनाव में बीजेपी की ऊषा ठाकुर ने उन्हें हरा दिया था, जबकि 2018 के विधानसभा चुनाव में आकाश विजयवर्गीय के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

दबंग नेता थे अश्विन

वह कांग्रेस के दबंग नेता माने जाते थे।अपने कार्यकाल के दौरान वे अपनी बेबाक कार्यशैली और जनता के बीच सक्रियता के लिए जाने जाते थे। सक्रिय राजनीति में रहते हुए उन्होंने संगठन और क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। जोशी परिवार का इंदौर की राजनीति में दशकों से बड़ा प्रभाव रहा है।

एयर इंडिया टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा! पायलट का दूसरा डोप टेस्ट निकला पॉजिटिव, रद्द हो सकता है लाइसेंस

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

झारखंड बंद के बीच सड़कों पर उतरी BJP, बाबूलाल मरांडी बोले- छात्रों की मांगों के साथ खड़ी है पार्टी

भारत के दांव से तिलमिलाया चीन! अरुणाचल प्रदेश पर विदेश मंत्रालय की दो टूक, कहा- कोई सच्चाई बदल नहीं सकता

Delhi DPCC Vacancy: लीगल असिस्टेंट समेत 54 पदों पर भर्ती, 2,15,900 तक सैलरी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया