इंदौर में 25 करोड़ की लागत से बनी 27 एकड़ की गौशाला फोटो सोर्स - नवभारत
इंदौर

इंदौर में 25 करोड़ की लागत से बनी 27 एकड़ की गौशाला, गौवंश संरक्षण और नस्ल सुधार पर सरकार का फोकस

Indore Gaushala Project : इंदौर में जनसहयोग से 27 एकड़ में गौशाला विकसित की जा रही है। परियोजना पर 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री ने IVF तकनीक से उन्नत नस्ल की बछियां तैयार करने की योजना बताई।

अंशुल मुकाती, शाजेब खान

Highlights :

  • इंदौर में 27 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रही गौशाला।

  • परियोजना पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

  • सीएम के अनुसार, अब तक 20 करोड़ रुपये से अधिक खर्च।

  • IVF तकनीक से उन्नत नस्ल की बछियां तैयार करने की परियोजना को मंजूरी।

Indore Gaushala IVF Technology Project : एमपी में गौवंश के संरक्षण और संवर्धन को लेकर एक बड़ी पहल की जा रही है। इंदौर में जनसहयोग से करीब 27 एकड़ क्षेत्र में गौशाला विकसित की जा रही है। इस परियोजना पर लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं जिसमें से अब तक 20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि व्यय हो चुकी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे गौसेवा और संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

27 एकड़ में विकसित हो रहा गौसेवा का केंद्र

सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौवंश का धार्मिक और सामाजिक महत्व है। मान्यता है कि गौवंश में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। ऐसे में बड़े क्षेत्र में जनसहयोग से तैयार हो रही ये गौशाला गौमाता की सेवा और संरक्षण का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी। उन्होंने सरकारी स्तर पर गौशालाओं के निर्माण के साथ निशुल्क गौसेवा में जुटे सेवाभावी लोगों के योगदान की भी सराहना की।

गौवंश संरक्षण के साथ किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्य

इंदौर शहर में सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशी गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए चलाए जा रहे अभियान को एमपी में जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य केवल गौवंश का संरक्षण करना नहीं है बल्कि उन्नत नस्लों के माध्यम से दुग्ध उत्पादन क्षमता बढ़ाना और किसानों की आमदनी में इजाफा करना भी है। एमपी को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

IVF तकनीक से तैयार होंगी उन्नत नस्ल की बछियां

देशी गोवंश की नस्लों में सुधार के लिए प्रदेश में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। सीएम के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में IVF तकनीक के जरिए उन्नत नस्ल की बछियां तैयार करने की बड़ी परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस तकनीक से नस्ल सुधार की प्रक्रिया को गति मिलने और प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है।

गौसेवा और डेयरी विकास को मिलेगा बढ़ावा

इस पहल के जरिए गौवंश के संरक्षण के साथ पशुपालन और डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। सरकार की योजना उन्नत नस्लों के विकास और दुग्ध उत्पादन बढ़ाकर किसानों की आय में वृद्धि करने की है।

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

कैंसर की 1,364 दवाएं 96 प्रतिशत तक हुईं सस्ती, दवाओं की लिस्ट और नई MRP दरें यहां देखें

RSS पर प्रतिबंध की कोशिश के दौरान इब्राहिम ने किया था संघ का बचाव, मोहन भागवत ने सुनाया 1930 के दशक का किस्सा

Bank Holiday: इस हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें आज बैंक खुला है या नहीं

मणिपुर में जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अप्रैल 2027 तक बढ़ाई मियाद, सामने आई बड़ी वजह