छतरपुर में सड़क हादसा,अवधकुंड धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का ई रिक्शा पलटा, चार घायल

Chhatarpur Accident : छतरपुर के चंदला थाना क्षेत्र में भगौरा मार्ग पर अवधकुंड धाम जा रहे श्रद्धालुओं का ई रिक्शा पलट गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
Chhatarpur Accident
अवधकुंड धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का ई रिक्शा पलटाफोटो सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • छतरपुर के चंदला थाना क्षेत्र में सड़क हादसा।

  • अवधकुंड धाम दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु।

  • हादसे में बलकौरा गांव के चार श्रद्धालु घायल।

Chandla Road Accident : छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ई रिक्शा सवार चार लोग घायल हो गए। सभी श्रद्धालु ग्राम बलकौरा के निवासी बताए जा रहे हैं और अवधकुंड धाम में दर्शन के लिए जा रहे थे। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

भगौरा मार्ग पर अचानक पलटा ई रिक्शा

जानकारी के अनुसार बलकौरा गांव के चार श्रद्धालु ई रिक्शा में सवार होकर अवधकुंड धाम जा रहे थे। इसी दौरान चंदला थाना क्षेत्र के भगौरा मार्ग पर चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते ई रिक्शा सड़क पर पलट गया और उसमें सवार चारों लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद मची अफरा तफरी

ई रिक्शा के पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोग तत्काल मदद के लिए पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकालने में जुट गए। इसके बाद हादसे की सूचना डायल 112 को दी गई।

डायल 112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया

छतरपुर जिले में हुई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को चंदला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर

घायलों को चोटें आने के चलते डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया। फिलहाल सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे की वास्तविक वजह सामने आना बाकी है।

Chhatarpur Accident
दिवाली को खुशियों की ईद बताने पर खड़गे पर भड़के रामेश्वर शर्मा, कहा- सनातन की मिठास दुनिया पर हावी रहेगी

ग्रामीण मार्गों पर सुरक्षा को लेकर सवाल

इस घटना के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित छोटे यात्री वाहनों की सुरक्षा और उनकी रफ्तार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, ई रिक्शा अनियंत्रित होने के कारणों की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।