इंदौर में सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
इंदौर

इंदौर के छावनी क्षेत्र में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई; सड़क चौड़ीकरण में बाधक निर्माण हटाने का काम तेज

Indore Municipal Corporation Action: छावनी में नगर निगम ने सड़क चौड़ीकरण के लिए बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई तेज की। मास्टर प्लान के तहत मशीनों और मैन्युअल तरीके से बाधक हिस्सों को हटाया जा रहा है।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

Indore Chhawani Road Widening: इंदौर शहर के छावनी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम ने एक बार फिर कार्रवाई शुरू की है। मास्टर प्लान के तहत सड़क निर्माण में बाधक हिस्सों को हटाने के लिए निगम का अमला मौके पर पहुंचा है।

अधिकारियों की मौजूदगी में मशीनों के साथ मैन्युअली भी बाधक निर्माण हटाया जा रहा है, इस दौरान बड़ी संख्या में नगर निगम के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद है।

भरत मथुरावाला के प्रतिष्ठान के बाधक हिस्से पर कार्रवाई

नगर निगम की टीम ने छावनी क्षेत्र में भरत मथुरावाला के प्रतिष्ठान के सड़क चौड़ीकरण में बाधक हिस्से को हटाने की कार्रवाई शुरू की है। कार्रवाई के दौरान निगम की मशीनरी के साथ कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं और निर्माण के चिन्हित हिस्से को हटाया जा रहा है।इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है

अपर आयुक्तों की मौजूदगी में चल रही कार्रवाई

कार्रवाई की निगरानी निगम के अपर आयुक्त आकाश सिंह और प्रखर सिंह कर रहे हैं। अधिकारियों की मौजूदगी में टीम बाधक हिस्सों को हटाने की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल मौके पर कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। छावनी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम पहले भी कार्रवाई कर चुका है। मई में करीब 60 फीट सड़क चौड़ीकरण के लिए कई बाधक निर्माण हटाए गए थे। उस दौरान कुछ निर्माणों को अलग-अलग कारणों के चलते राहत दी गई थी।

अब फिर हटाए जा रहे बाधक निर्माण

मास्टर प्लान के तहत सड़क को निर्धारित चौड़ाई में विकसित करने के लिए निगम अब शेष बाधक हिस्सों को हटाने की कार्रवाई में जुटा है। निगम अधिकारियों के मुताबिक सड़क निर्माण में बाधा बन रहे चिन्हित हिस्सों को हटाने की प्रक्रिया आगे भी जारी रह सकती है।मास्टर प्लान में इस सड़क की चौड़ाई कम की गयी थी, हालाकि पहले हुई कारवाई के बाद सड़क बनाने के काम में काफी समय लग रहा है जिसे लेकर भी सवाल खड़े किये जा रहे है

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन