भोपाल मास्टर प्लान को लेकर सीएम मोहन यादव ने जनता से मांगे आपत्ति और सुझाव; कही बड़ी बात

Bhopal Master Plan: भोपाल मास्टर प्लान का ड्राफ्ट जारी! 21 साल बाद सुगम बस सेवा की वापसी पर सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, यूनेस्को की अस्थायी सूची में एमपी की 19 धरोहरों के शामिल होने पर जताई खुशी।
CM Mohan Yadav seeks public objections on Bhopal Master Plan
सीएम मोहन यादवफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Bhopal Master Plan Public Suggestions: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पहले 21 साल बाद सुगम बस के रूप में सरकारी बस सेवा प्रारम्भ हुई। अब 21 साल बाद भोपाल के मास्टर प्लान का ड्रॉफ्ट जारी किया गया। यह मास्टर प्लान भोपाल को वर्ष 2047 में विकसित और हरित बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों से अनुरोध है कि वे मास्टर प्लान के प्रारूप पर अपने दावे-आपत्ति और सुझाव देने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे।

उज्जैन में धार्मिक पर्यटन के लिए बस सेवा का संचालन आरंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती और अनंत चतुर्दशी के अवसर पर सुगम परिवहन सेवा के रूप में प्रदेश में एक बार फिर सरकारी बसें शहर-शहर और गांव-गांव तक सड़कों पर दौड़ने लगी है। सुगम परिवहन शहर के अंदर चलने वाली ई-बसें, जिले के अंदर चलने वाली बसें, एक से दूसरे जिले को जोड़ने वाली बसें और अन्य राज्यों को जाने वाली बस सेवाएं प्रदेशवासियों को उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में धार्मिक पर्यटन के लिए बस सेवा का संचालन आरंभ किया गया है।

मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों को मिली वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को यूनेस्को की अस्थाई लिस्ट में शामिल किए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत की कुल 78 अस्थायी धरोहरों में से 19 मध्यप्रदेश में होना बड़े गौरव की बात है। इससे मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को नई वैश्विक पहचान मिली है।

सेवा संकल्प अभियान-2026 में प्रज्ज्वलित किये गये 3 करोड़ 88 लाख दीये

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सेवा-संकल्प अभियान-2026 के तहत प्रदेश में 3 करोड़ 88 लाख दीये जलाए गए और 650 से अधिक रक्तदान शिविरों में करीब 11 हजार यूनिट रक्त एकत्र हुआ। भाषण-चित्रकला प्रतियोगिता में 40 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। 43 हजार से अधिक आंगनवाड़ियों में 17 लाख से ज्यादा माताएं-बच्चे जुड़े। नमो-सेवा में 3 हजार से अधिक प्रस्तुतियां हुईं। सेवा गतिविधियों में 9 लाख नागरिक और 10 हजार संस्थाएं शामिल हुईं। उन्होंने 7 अक्टूबर के सेवा ज्योति कलश कार्यक्रम में अधिक जनभागीदारी की अपील की।

हाइड्रोजन ट्रेन के बाद अब लिक्विड नेचुरल गैस (LNG) ट्रेन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच प्रारंभ की गई थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा गुजरात के साबरमती से मेहसाणा तक देश की पहली लिक्विड नेचुरल गैस से चलने वाली ट्रेन को हरी झण्डी दिखाई गई है। यह ट्रेन एलएनजी और डीजल दोनों से चल सकती है। इससे एक तरफ ईंधन की लागत में कमी आएगी तो दूसरी ओर प्रदूषण भी कम होगा।

एशियन गेम्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। कबड्डी में महिला और पुरूष दोनों टीमों ने स्वर्ण पदक जीते हैं। महिला क्रिकेट टीम को स्वर्ण पदक मिला है। इस खेल में क्रांति गौड़ ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। शूटिंग में खरगौन के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर एवं भोपाल की आशी चौकसे ने भारत को रजक पदक दिलाया। देवास के जय मीणा ने एशियाई खेलों में सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीता है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली नीरू ढांडा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

स्कूल शिक्षा विभाग में 900 से अधिक अनुकम्पा नियुक्ति आदेश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग में एक साथ 900 से अधिक अनुकम्पा नियुक्ति आदेश जारी कर दिये गये हैं। इनमें 600 से अधिक लिपिकीय पद और 200 से अधिक भृत्य के पद हैं। इस अभियान से, ऐसे शिक्षक जिनका सेवा में रहते हुए निधन हो गया था, उनके परिजन अनुकम्पा नियुक्ति के लिये बरसों से इन्तजार कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस संवेदनशील पहल के लिये स्कूल शिक्षा विभाग की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसी प्रकार की कार्यवाही अन्य सभी विभागों में करने के निर्देश दिए।

CM Mohan Yadav seeks public objections on Bhopal Master Plan
धुरंधर फेम एक्टर संजय मेहता की नवभारत के साथ खास बातचीत; बोले- बॉलीवुड में बदल रहा है फिल्मों का नैरेटिव

बैहर बालाघाट में बीता था मुश्ताक खान का बचपन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिन्दी फिल्मों के चर्चित अभिनेता और हास्य कलाकार मुश्ताक खान के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के बैहर और बालाघाट में उनका बचपन बीता, शिक्षा-दीक्षा हुई। एक छोटी सी जगह से निकलकर अपनी प्रतिभा के बल पर उन्होंने अभिनय की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने लगभग 500 फिल्मों में काम किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com