इंदौर में हिंदू संगठनों ने काटा बवाल (सोर्स- सोशल मीडिया) 
इंदौर

इंदौर में बिहार की युवती और राजस्थान के मुस्लिम युवक को हिंदू संगठन ने रोका, मची अफरा-तफरी; जानें पूरा मामला

Indore News: इन्दौर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती पर हंगामा, बिहार की युवती और राजस्थान के युवक इरफान को संगठन ने रोका, मारपीट के आरोपों के बीच पुलिस जांच जारी।

सजल रघुवंशी

Hindu Organization Stop Muslim Youth In Indore: इंदौर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती का एक मामला चर्चा का विषय बन गया है। बिहार की एक युवती और राजस्थान के एक युवक के इंदौर पहुंचने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक लिया। संगठन ने युवती को बहला-फुसलाकर इंदौर लाने का आरोप लगाया है। वहीं, मौके पर युवक के साथ मारपीट किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार इरफान खान नामक युवक, जो राजस्थान का निवासी है, सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार की एक युवती के संपर्क में आया था। दोनों के बीच काफी समय से बातचीत हो रही थी। इसी दौरान दोनों ने मिलने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि युवक के कहने पर युवती बिहार से बस के जरिए इंदौर पहुंची थी।

सूचना मिलने पर सक्रिय हुआ हिंदू संगठन

युवती के इंदौर पहुंचने की सूचना मिलने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए। संगठन का आरोप है कि युवती को बहला-फुसलाकर इंदौर लाया गया है। सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस और संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों को रोककर पूछताछ की गई।

युवक से मारपीट का भी आरोप

घटना के दौरान हिंदू संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा युवक के साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। घटना के बाद दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।

युवती और युवक से पूछताछ जारी

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। फिलहाल युवती के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और युवक से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला सहमति से मुलाकात का है या फिर किसी प्रकार की धोखाधड़ी अथवा दबाव का। जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज