इंदौर एयरपोर्ट फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
इंदौर

इंदौर एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन लोगों को विमान से उतारा, परिजनों ने जताई लव जिहाद की अशंका

Police Action In Airport: इंदौर एअरपोर्ट पर लापता युवती मुंबई जाने की तैयारी में थी। इसी दौरान सीआईएसएफ और पुलिस ने युवती और उसके साथ मोजूद युवको को हिरासत में ले लिया।

अंशुल मुकाती, शाजेब खान

Indore Airport Love Jihad Allegations: इंदौर एयरपोर्ट पर एक युवती के लापता होने की शिकायत से जुड़े मामले में सीआईएसएफ ने कार्रवाई करते हुए युवती और उसके साथ मौजूद दो युवकों को विमान में चढ़ने से पहले उतारकर पुलिस के हवाले कर दिया।

तीनों इंदौर से इंडिगो की फ्लाइट के जरिए मुंबई जाने की तैयारी में थे। युवती के परिजनों ने मामले में लव जिहाद की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जोबट थाने में दर्ज थी युवती के लापता होने की शिकायत

जानकारी के मुताबिक युवती अलीराजपुर जिले के जोबट थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके लापता होने की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई थी। इसी मामले के बीच युवती के इंदौर एयरपोर्ट पर दो युवकों के साथ मुंबई जाने की तैयारी करने की जानकारी सामने आई।

रेहान और सावन नाम के युवकों के साथ थी युवती

बताया जा रहा है कि युवती के साथ रेहान और सावन नाम के दो युवक भी मौजूद थे। तीनों इंदौर से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में सवार होने वाले थे। इसी दौरान सीआईएसएफ ने हस्तक्षेप करते हुए तीनों को विमान से उतारा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

परिजनों की आशंका पर पुलिस कर रही जांच

युवती के परिजनों ने इस मामले में लव जिहाद की आशंका जताई है। हालांकि इस आशंका की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस युवती के लापता होने की शिकायत उसके दोनों युवकों के साथ होने और मुंबई जाने की तैयारी सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

जोबट पुलिस तीनों को अलीराजपुर ले गई

इंदौर एयरपोर्ट पर कार्रवाई के बाद जोबट पुलिस तीनों को अपने साथ अलीराजपुर ले गई है। अब पुलिस की जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल ये पता लगाया जा रहा है कि युवती किन परिस्थितियों में घर से गई थी और उसके साथ मौजूद दोनों युवकों की इस मामले में क्या भूमिका है।

IDBI बैंक के पुनर्गठन का रास्ता साफ! फेयरफैक्स की 81 रुपये प्रति शेयर बोली मंजूर, सरकार के फैसले का विरोध शुरू

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: एक रैंक से टूटा था पायलट बनने का सपना, 74 साल की उम्र में पुणे के आसमान में किया पूरा

Punjab Bandh: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जगह चक्का जाम, फूंका भगवंत मान का पुतला