अस्पताल में फीटस-इन-फीटू मामले में सफल सर्जरी फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
इंदौर

इंदौर में 30 दिन के मासूम के शरीर से निकाला दूसरा भ्रूण, 4 घंटे चली जटिल सर्जरी, डॉक्टरों ने बचाई जान

Indore Rare Medical Case : इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में डॉक्टरों ने 30 दिन के मासूम के शरीर से करीब आधा किलो वजनी अविकसित भ्रूण निकाला। मामले में चार घंटे की जटिल सर्जरी सफल रही।

अंशुल मुकाती, शाजेब खान

Highlights :

  • इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में दुर्लभ सर्जरी।

  • 30 दिन के मासूम अयांश के शरीर से निकाला गया दूसरा अविकसित भ्रूण।

  • करीब चार घंटे चली जटिल सर्जरी।

  • निकाले गए भ्रूण का वजन लगभग आधा किलो बताया गया।

Indore Super Specialty Hospital Rare Case : इंदौर शहर के शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में डॉक्टरों ने चिकित्सा जगत के एक बेहद दुर्लभ मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। यहां 30 दिन के मासूम के शरीर के अंदर विकसित हो रहे दूसरे अविकसित भ्रूण को जटिल सर्जरी के जरिए बाहर निकाला गया। मेडिकल साइंस में इस स्थिति को 'फीटस-इन-फीटू' यानी बच्चे के अंदर बच्चा कहा जाता है। बताया जा रहा है कि करीब 5 लाख जीवित जन्मों में ऐसा एक मामला सामने आता है। डॉक्टरों की टीम ने करीब चार घंटे तक ऑपरेशन कर बच्चे की जान बचाई।

गर्भावस्था के आठवें महीने में ही मिल गया था संकेत

जूनी इंदौर निवासी कुनाल वर्मा और दीपमाला के बेटे अयांश में गर्भावस्था के आठवें महीने के दौरान ही इस असामान्य स्थिति का पता चल गया था। जन्म के बाद बच्चे को शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विशेषज्ञों ने जरूरी जांच के बाद ऑपरेशन का फैसला लिया। 4 नवंबर को पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की टीम ने करीब साढ़े तीन से चार घंटे तक जटिल सर्जरी की।

आधा किलो वजनी अविकसित भ्रूण निकाला

इंदौर शहर में ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने मासूम के शरीर से करीब आधा किलो वजनी अविकसित भ्रूण बाहर निकाला। इस भ्रूण में दो हाथ, दो पैर, जननांग और रीढ़ की हड्डी का कुछ हिस्सा भी विकसित हो चुका था। डॉक्टरों के मुताबिक, फीटस-इन-फीटू एक अत्यंत दुर्लभ जन्मजात स्थिति है जिसमें एक भ्रूण दूसरे भ्रूण के शरीर के भीतर असामान्य रूप से विकसित होने लगता है।

डॉ अशोक लड्ढा के नेतृत्व में हुई सर्जरी

इस जटिल ऑपरेशन को डॉ अशोक लड्ढा के नेतृत्व में डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। सफल सर्जरी के बाद मासूम अयांश को एनआईसीयू में विशेष निगरानी में रखा गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, बच्चे की देखभाल जारी है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

TVK MLA वीएस बाबू का निधन, स्टालिन को हराकर बने थे राजनीतिक चर्चा का केंद्र, CM विजय ने जताया दुख

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

GTA 5 से GTA 6 तक: पीएम मोदी ने गेम के बहाने गिनाई 12 साल की तरक्की, कांग्रेस ने बताया क्रिमिनल Duo

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली