अवैध शराब के साथ आबकारी विभाग की टीम  फोटो सोर्स - नवभारत
इंदौर

इंदौर के सांवेर क्षेत्र में हो रही थी कार से शराब की तस्करी, आबकारी विभाग ने जब्त की शराब

Illegal Liquor Seized in Sanwer : इंदौर के सांवेर स्थित धरमपुरी में आबकारी विभाग ने 10 पेटी अवैध देशी शराब से भरी हुंडई कार जब्त की। आरोपी मौके से फरार हो गया। शराब और कार समेत 8.50 लाख रुपये जब्त।

अंशुल मुकाती, शाजेब खान

Highlights :

  • सांवेर के धरमपुरी क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई,अवैध शराब से भरी कार जब्त।

  • कार से 10 पेटी देशी शराब बरामद,शराब की कुल मात्रा 90 लीटर ।

  • आरोपी कार छोड़कर मौके से फरार,शराब की कीमत 50400रु बताई गई।

Illegal Liquor Seized in Sanwer: जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने सांवेर वृत्त के धरमपुरी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का परिवहन कर रही एक कार जब्त की है। कार से 10 पेटी देशी शराब बरामद हुई है। कार्रवाई के दौरान आरोपी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पीछा करने पर वाहन छोड़कर भागा आरोपी

जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की टीम को धरमपुरी क्षेत्र में एक चार पहिया वाहन से अवैध रूप से शराब ले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद आबकारी की टीम ने संदिग्ध हुंडई कार का पीछा किया। विभाग की टीम को देखकर आरोपी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद टीम ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद हुई। टीम को इंदौर के ग्रामीण इलाके में कई दिनों से शराब सप्लाई होने की जानकारी मिल रही थी

10 पेटी देशी शराब जब्त

कार से कुल 10 पेटी देशी शराब जब्त की गई है।ये शराब इंदौर शहर के आसपास के ग्रामीण इलाको में सप्लाई करने के लिए लाई गयी थी। जब्त शराब की कुल मात्रा 90 बल्क लीटर बताई गई है। आबकारी विभाग ने शराब के साथ परिवहन में इस्तेमाल की जा रही हुंडई कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

8.50 लाख रुपये की जब्ती

कार्रवाई में जब्त शराब की अनुमानित कीमत 50 हजार 400 रुपये आंकी गई है, जबकि वाहन की कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह आबकारी विभाग ने कुल 8 लाख 50 हजार 400 रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की पहचान और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

जहरीली शराब कांड के बाद जागा प्रशासन

इंदौर आबकारी विभाग प्रदेश में लगातार सामने आ रहे जहरीली शराब के मामलो के कारण सख्ती दिखा रहा है, इंदौर और उसके आसपास के ग्रामीण इलाको में लगातार अवैध शराब सप्लाई होने की जानकारी सामने आती रही है जिसे रोक पाना भी आबकारी के लिए चुनौती बनी हुई है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन