दिलजीत दोसांझ का इंदौर कॉन्सर्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)
इंदौर

Diljit Indore Concert: 25 हजार से ज्यादा टिकट्स की सेल, फैन्स में जबरदस्त क्रेज, पोहा के लिए एक्साइटेड दिलजीत

Diljit Dosanjh Concert Indore: दिलजीत दोसांझ का 15 नवंबर को इंदौर में लाइव कॉन्सर्ट, 25 हजार से ज्यादा टिकट बिके। नगर निगम को मिला 61 लाख एडवांस टैक्स।

सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट 15 नवंबर को इंदौर के C-21 एस्टेट में होगा।

  • कॉन्सर्ट के लिए अब तक 25 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।

  • टिकट बिक्री से 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई का अनुमान।

  • आयोजकों ने 60.82 लाख रुपये एडवांस एंटरटेनमेंट टैक्स जमा कराया।

Diljit Dosanjh Concert Ticket Sale Indore: ग्लोबल पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ कल इंदौर में परफॉर्म करने वाले हैं। इस कॉन्सर्ट को लेकर इंदौरवासियों में जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार दिलजीत के लाइव कॉन्सर्ट से पहले ही 25 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं जिनकी कीमत सात करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। बता दें कि लाइव कॉन्सर्ट कल यानी 15 नवंबर रविवार को इंदौर के सी-21 एस्टेट में होगा। दिलजीत के कॉन्सर्ट से पहले सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद है।

चार लाख वर्गफीट के एरिया में होगा दिलजीत का कॉन्सर्ट

इंदौर शहर के सी-21 एस्टेट के करीब 4 लाख वर्गफीट के मैदान में दिलजीत का यह कॉन्सर्ट होगा। बता दें कि, यहां शानदार स्टेज तैयार की जा रही है। आयोजन की बात करें तो दर्शकों में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। जिस वजह से ही अब तक 25 हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री हो चुकी है।

करीब 61 लाख रुपये एडवांस टैक्स

इंदौर नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के अनुसार, इस कॉन्सर्ट के ऑर्गेनाइजरस ने टिकट बिक्री से सात करोड़ रुपये से ज्यादा की आय होने की जानकारी दी है। अगर मनोरंजन आय के तहत खर्च घटाने के बाद टिकट बिक्री से होने वाली आय पर 10 प्रतिशत रेवेन्यू के हिसाब से 60 लाख 82 हजार 795 रुपये एडवांस एंटरटेनमेंट टैक्स जमा कराया गया है। आयोजकों ने 15 नवंबर तक होने वाली अतिरिक्त टिकट बिक्री का टैक्स 16 नवंबर को जमा कराने का आश्वासन दिया है।

पोहा खाने के लिए एक्साइटेड हैं दिलजीत

बता दें कि, अपने लाइव कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंदौर शहर की प्रसिद्ध छप्पन दुकान की एक पुरानी फोटो शेयर की। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मैं आऊंगा और सबसे पहले पोहा खाऊंगा। उनकी इस पोस्ट ने इंदौर के फैंस के बीच उत्साह को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 500 से ज्यादा जवान तैना

दरअसल, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले कई धमकियां भी मिलीं। जिसके चलते प्रशासन ने कड़े इंतजाम कर लिए हैं। बता दें कि, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आयोजन स्थल, आसपास के नाकों और प्रमुख चौराहों पर 500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था बनाई गई है। वहीं, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और क्राइम ब्रांच की टीमें दिन में 3 से 4 बार पूरे मैदान की जांच कर रही हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज

जेल में डाल दो, गला घोंट दो... सिर नहीं झुकेगा, पुलिस स्टेशन से बाहर आते ही अभिषेक बनर्जी का तीखा बयान

हसीना को बांग्लादेश भेजने के लिए भारत ने रखीं 2 शर्तें, रिपोर्ट में सहमति बनने का दावा

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को AIIMS से मिली छुट्टी, मॉर्निंग वॉक में हुए थे बेहोश