दिलजीत दोसांझ  (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
इंदौर

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर इंदौर में बम धमकी, तीन स्कूलों और महापौर कार्यालय को मिला मेल

Diljit Dosanjh Indore Concert Bomb Threat: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर इंदौर में बम की धमकी, खालिस्तानी नेशनल आर्मी के नाम से भेजा गया ई-मेल।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • दिलजीत दोसांझ के प्रस्तावित इंदौर कॉन्सर्ट से पहले बम की धमकी।

  • तीन स्कूलों और महापौर कार्यालय को मिला धमकी भरा मेल।

  • खालिस्तानी नेशनल आर्मी के नाम से भेजा गया ई-मेल

Diljit Dosanjh Concert Threat Mail Indore: इंदौर में पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के प्रस्तावित कॉन्सर्ट को लेकर बम धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। तीन स्कूलों और महापौर सचिवालय को धमकी भरे ई-मेल भेजे गए हैं। मेल में 15 नवंबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर बम धमाके की धमकी दी गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड सक्रिय हो गए। स्कूलों में बीडीएस की टीम ने जांच की है, वहीं क्राइम ब्रांच ने ई-मेल को तकनीकी जांच में लिया है।

15 नवंबर को प्रस्तावित कॉन्सर्ट से पहले सामने आया धमकी का मामला

इंदौर शहर में दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को प्रस्तावित कॉन्सर्ट से पहले धमकी भरे ई-मेल मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शहर के तीन स्कूलों और महापौर सचिवालय को पंजाबी भाषा में ई-मेल भेजकर बम थ्रेट दिया गया है। धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्कूलों में बम डिस्पोजल स्क्वॉड यानी बीडीएस की टीम से जांच कराई। वहीं महापौर सचिवालय को मिले ई-मेल को भी गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच ने तकनीकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब ई-मेल भेजने वाले की पहचान और धमकी की सत्यता का पता लगाने में जुटी है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

खालिस्तानी नेशनल आर्मी के नाम से भेजा गया ई-मेल

जानकारी के अनुसार, यह धमकी भरा ई-मेल खालिस्तानी नेशनल आर्मी के नाम से भेजा गया है। ई-मेल भेजने वालों में खुद को रुखन शाहवाला, इंजीनियर गुरानाख सिंह, डॉ. गुरनिरवेर सिंह और बब्बर खालसा (परमार-कनाड़) के प्रोफेसर गुरकाल सिंह पीएचडी बताने वालों के नाम लिखे हैं। ई-मेल में इंदौर शो के दौरान ब्लास्ट करने की धमी दी गई है।

इंदौर के सी-21 मैदान में होना है कॉन्सर्ट

पंजाबी सिंगर ​दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने टूर पर हैं। जिसके चलते वह अलग-अलग जगहों पर परफॉर्म कर रहे हैं। दिल्ली में उनका एक शो हो चुका है और अब 15 नवंबर को इंदौर शहर के सी-21 मैदान में उनका कार्यक्रम तय है। इससे पहले भी इस शो को लेकर धमकियां मिलने की बात सामने आ चुकी है।

Explainer: न अनाथालय, न वृद्धाश्रम... नीता अंबानी का 100 एकड़ में बनेगा अनंत आश्रय, जानें क्या है खास?

ग्रामीण रोजगार योजना: शिकायतों के निपटारे की समयसीमा तय, 15 दिन में करना होगा समाधान

BJP की पद यात्रा में बरसे अमित शाह, बोले तेलंगाना से कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है

Cyclone का नाम कैसे पड़ता है, जानें मुरासु का नाम किस देश ने रखा और क्यों ?

ना सुप्रिया सुले बोलीं, ना ही संजय राउत... राहुल गांधी हमेशा करते हैं महाराष्ट्र की उपेक्षा, नवनाथ बन का हमला