मुरैना में 12.60 लाख की चोरी का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 6 तोला सोना और 4.40 लाख कैश बरामद

Morena Theft Case : मुरैना में बागचीनी पुलिस ने चोरी की दो वारदातों का खुलासा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 6 तोला सोना, 500 ग्राम चांदी और 4.40 लाख रुपये नकद बरामद।
Morena 12.60 Lakh Theft Case
पुलिस गिरफ्त में तीनों शातिर चोर एवं बरामद सोने चांदी के गहने फोटो सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • मुरैना की बागचीनी पुलिस ने चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा किया।

  • तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार, 12.60 लाख रुपये का माल बरामद।

  • 6 तोला सोना, 500 ग्राम चांदी और 4.40 लाख रुपये नकद मिले।

Morena Gold Silver Jewellery Recovery : मुरैना जिले में बागचीनी थाना पुलिस ने चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख 60 हजार रुपये कीमत के सोने,चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की है। बरामद सामान में 6 तोला सोना, 500 ग्राम चांदी के आभूषण और 4 लाख 40 हजार रुपये नकद शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने करौरी गांव में हुई चोरी की वारदात में भी शामिल होना कबूल किया है।

घर में घुसकर उड़ाए थे जेवर

बागचीनी थाना प्रभारी कुलदीप राजपूत के मुताबिक बागचीनी निवासी विष्णु अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 26 से 27 अगस्त 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर सोने, चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। चोरी किये गए सामान में सोने की चेन, हार, मंगलसूत्र, अंगूठियां, झुमकी, चांदी की पायल, बिछिया सहित अन्य आभूषण शामिल थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। 31 अक्टूबर को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।

बागचीनी के अलावा करौरी गांव में भी की थी चोरी

मुरैना जिले में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बागचीनी क्षेत्र में हुई दो चोरी की घटनाओं के साथ ग्राम करौरी में 22 से 23 अप्रैल की दरमियानी रात हुई चोरी में भी शामिल होना कबूल किया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य वारदातों और उनके साथियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

तीन आरोपियों की हुई पहचान

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओमवीर उर्फ मास्टर (21), निवासी बरवासिन थाना देवगढ़, रामकुमार उर्फ समकू गुर्जर (28), निवासी ग्राम पिड़ावली थाना सिविल लाइन और बड्डी उर्फ भरत गुर्जर (32), निवासी ग्राम खुलावली देवगढ़ के रूप में की है।

Morena 12.60 Lakh Theft Case
'जब तक सूरज चांद रहेगा दिलीप जी का नाम रहेगा', अंतिम विदाई के वक्त SP हुए भावुक, बरमंडल में होगा अंतिम संस्कार

12.60 लाख का माल बरामद, पहले से दर्ज हैं कई मामले

एमपी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 तोला सोने के आभूषण, 500 ग्राम चांदी के आभूषण और 4 लाख 40 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 12 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बागचीनी, जौरा, पोरसा, देवगढ़ और सिविल लाइन सहित अन्य थानों में चोरी और विभिन्न धाराओं के तहत पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।