विजय शाह, सोफिया कुरैशी (फोटो-सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

'एमपी के मंत्री का बयान देश को तोड़ने वाला', एक्शन में हाईकोर्ट; कर्नल सोफिया पर टिप्पणी कर फंस गए विजय शाह

मध्य प्रदेश की हाईकोर्ट ने मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी का स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने मंत्री शाह के बयान को देश की अखंडता को तोड़ने वाला बयान बताया है।

Saurabh Pal

जबलपुरः मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय शाह कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी कर फंस गए हैं। एक तरफ पार्टी ने उनको फटकार लगाई है, तो दूसरी तरफ विपक्षियों को ताबड़तोड़ हमले हो रहे हैं। अब जबलपुर हाईकोर्ट ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। जस्टिस अतुल श्रीधरन ने विजय शाह के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस को FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।

इतना ही नहीं कोर्ट ने मामले की गंभीरता से लेते हुए मध्य प्रदेश के डीजीपी को FIR दर्ज करने के लिए 4 घंटे का समय दिया है। मंत्री विजय शाह की टिप्पणी को लेकर ग्रामीण डीआईजी निमेष अग्रवाल का कहना है कि अभी हमारे पास आदेश नहीं आया है। हमारे पास जैसे आदेश आयेगा मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

हाईकोर्ट ने कहा-ये बयान भारत की अखंडता को खतरे में डालने वाला  

हाईकोर्ट में कार्यवाही के दौरान जस्टिस श्रीधरन ने सख्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत की एकता अखंडता को खतरे में डालने का अपराध दर्ज करें। अगर FIR दर्ज नहीं की गई तो डीजीपी पर कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई होगी। हाईकोर्ट ने कहा कि मंत्री विजय शाह का बयान सांप्रदायिकता को बढ़ाने वाला हैं।

विजय शाह ने क्या कहा था?

भाजपा नेता व कैबिनेट मंत्री शाह ने यह विवादित टिप्पणी सोमवार को इंदौर में की थी। उन्होंने कहा था कि कहा कि उन्होंने कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा। अब मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी। देश का सम्मान और मान-सम्मान और हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी जाति, समाज की बहनों को पाकिस्तान भेजकर बदला ले सकते हैं।

विजय शाह की सफाई

वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री विजय शाह ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा- प्रधानमंत्री ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ने वालों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है। मेरे भाषण को अलग संदर्भ में न देखें। कुछ लोग इसे अलग संदर्भ में देख रहे हैं। वो हमारी बहनें हैं और उन्होंने पूरी ताकत से सेना के साथ मिलकर काम किया है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन