- Hindi News »
- India »
- Bjp Minister Vijay Shah Controversial Comment On Colonel Sophia Qureshi
‘कर्नल सोफिया आतंकवादियों की बहन’, भाजपा मंत्री के बिगड़े बोल तो खड़गे बोले- मोदी जी बर्खास्त करो- Video
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने एक कार्यक्रम में सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताया है। उनकी टिप्पणी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: Saurabh Pal

कर्नल सोफिया, खड़गे, विजय शाह (फोटो- सोशल मीडिया)
भोपालः भाजपा नेता व मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए विजय शाह ने कहा कि जिन लोगों ने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, मोदी जी ने उन्हीं की बहन को भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करा दी।
भाजपा नेता शाह ने यह विवादित टिप्पणी सोमवार को इंदौर में की थी। सोफिया पर दिए गए उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शाह के बयान आपत्ति जताते हुए का कि मोदी जी को तुरंत मंत्री पद से बर्खास्त करना चाहिए।
मंत्री विजय शाह का पूरा बयान पढ़िए
सम्बंधित ख़बरें
अचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
भोजशाला विवाद में नया मोड़, अब जैन समाज ने ठोका दावा; हाईकोर्ट में जैन समाज की एंट्री से गरमाया मुद्दा
‘यह आमजन को बंधक बनाने जैसा कृत्य है…’, कांग्रेस के चक्काजाम पर जमकर गरजे हेमंत खंडेलवाल; जानें क्या कहा
मंत्री विजय शाह ने कहा कि उन्होंने कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा। अब मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी। देश का सम्मान और मान-सम्मान और हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी जाति, समाज की बहनों को पाकिस्तान भेजकर बदला ले सकते हैं।
इसके आगे भाजपा मंत्री ने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि घर में घुसकर मारूंगा। जमीन के अंदर दफना दूंगा। आतंकवादी तीन मंजिला घर में बैठे थे। बड़े बम से छत उड़ाई, फिर बीच की छत उड़ाई और अंदर जाकर उनके परिवार की ऐसी की तैसी कर दी। यह 56 इंच का सीना वाला ही कर सकता है।
भाजपा सरकार में मंत्री विजय शाह की विवादित टिप्पणी का वीडियो देखें-
मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह बोल रहे हैं कि कर्नल सोफिया कुरैशी आतंकवादियों की बहन हैं। pic.twitter.com/gXtpjjtMDx — Aadesh Rawal (@AadeshRawal) May 13, 2025
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे भाजपा पर बरसे, सोफिया को बताया देश की बेटी
भाजपा मंत्री के इस बयान पर कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा संभाल लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने हमारी वीर बेटी कर्नल सोफिया क़ुरैशी के बारे में बेहद अपमानजनक, शर्मनाक और ओछी टिप्पणी की है। पहलगाम के आतंकी देश को बाँटना चाहते थे, पर आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने में पूरे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान देश एकजुट था। BJP-RSS की मानसिकता महिला विरोधी रही है। पहले पहलगाम में शहीद नौसेना ऑफ़िसर की पत्नी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया, फिर विदेश सचिव विक्रम मिस्री की बेटी को तंग किया और अब भाजपा के मंत्री हमारी वीरांगना सोफिया क़ुरैशी के लिए ऐसी अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। मोदी जी को तुरंत ऐसे मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए।
Bjp minister vijay shah controversial comment on colonel sophia qureshi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMमहाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक, कहीं आग उगल रहा सूरज, कहीं बेमौसम बारिश का तांडव, पेड़ गिरे, फसलें बर्बाद
May 06, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM












