छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड डीजीपी एम.डब्लू अंसारी (सोर्स- नवभारत लाइव)
ग्वालियर

UP Election 2027 को लेकर रिटायर्ड DGP एम.डब्ल्यू. अंसारी का बड़ा बयान, रावण और ओवैसी के गठबंधन को बताया बेअसर

MW Ansari Statement: रिटायर्ड डीजीपी एम.डब्ल्यू. अंसारी ने यूपी चुनाव को लेकर कही बड़ी बात। ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के गठबंधन को बताया बेअसर, एमपी डीजीपी के एक्सटेंशन पर भी उठाए सवाल।

निशांत तिवारी, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड डीजीपी एम.डब्लू. अंसारी का यूपी चुनाव को लेकर बड़ा बयान।

  • अंसारी ने कहा कि यूपी में ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन कारगर नहीं होगा।

  • कांग्रेस और सपा के बीच अगर सही से हुआ सीट बंटवारे तो मिल सकता है चुनावी लाभ।

Retired DGP MW Ansari Political Statement UP Election: छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड डीजीपी मोहम्मद वजीर अंसारी ने उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत करने हुए अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में कोई भी फैक्टर काम नहीं करने वाला। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यूपी में कोई भी गठबंधन कारगर साबित नहीं होगा।

मोहम्मद वजीर अंसारी के इस बयान के बाद चुनावी हलचल और भी तेज हो गई है। इसके अलावा उन्होंने मध्य प्रदेश में चल रही डीजीपी चयन प्रक्रिया को लेकर भी अपना पक्ष रखा है।

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन पर क्या बोले अंसारी

छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड डीजीपी एम.डब्लू अंसारी ने उत्तर प्रदेश में बने थर्ड फ्रंट यानी एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी के गठबंधन को बड़ा बयान दिया है। अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी का प्रभाव काम नहीं करेगा और जो उनका गठबंधन हुआ है वह भी कारगर साबित नहीं होने वाला है।

कांग्रेस और सपा को मिल सकता है लाभ- अंसारी

एम.डब्लू अंसारी ने कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को लेकर कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी सीटों का बंटवारा अच्छे से करती हैं तो उन्हें इस चुनाव में जरूर लाभ मिल सकता है।

एमपी डीजीपी चयन प्रक्रिया पर रखा अपना पक्ष

गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश की राजनीति से लेकर मध्य प्रदेश में चल रही डीजीपी चयन प्रक्रिया को लेकर भी अंसारी ने अपना पक्ष रहा। उनके अनुसार, अगर मौजूदा डीजीपी कैलाश मकवाना को राज्य सरकार तीन महीने का एक्सटेंशन दे देती है। तो इससे सीधा नुकसान उन लोगों का होगा जिनका नाम डीजीपी रेस में शामिल है क्योंकि वह सभी लोग इससे पीछे रह जाएंगे और उनका डीजीपी बनने का नंबर कभी आ ही नहीं पाएगा।

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत