पति को छोड़ दूसरे युवक के साथ जाती दिखी महिला फोटो सोर्स- नवभारत
ग्वालियर

ग्वालियर: पत्नी को लेकर जू पहुंचा युवक, अचानक हुई लापता, CCTV में दूसरे युवक के साथ जाती दिखी महिला

Shivpuri Woman Missing : ग्वालियर जू के गेट से शिवपुरी निवासी 18 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। CCTV में वह दूसरे युवक के साथ बाइक पर जाती दिखी। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की।

निशांत तिवारी, प्रीतेश जैन

Gwalior Zoo Missing Woman Case : शिवपुरी से पत्नी को घुमाने और रिश्तेदारों से मिलवाने ग्वालियर आया एक युवक उस समय परेशान हो गया, जब उसकी 18 वर्षीय पत्नी चिड़ियाघर के गेट के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।

पति की शिकायत पर पड़ाव थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान एक फुटेज मिला है, जिसमें महिला किसी दूसरे युवक के साथ बाइक पर बैठकर जाती दिखाई दे रही है।

पत्नी को चिड़ियाघर घुमाने लाया था युवक

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को शिवपुरी जिले के नरवर क्षेत्र में रहने वाला 21 वर्षीय युवक अपनी 18 वर्षीय पत्नी को बाइक पर बैठाकर ग्वालियर आया था। पत्नी ने चिड़ियाघर घूमने और इसके बाद रिश्तेदारों से मिलने की इच्छा जताई थी। इसी के चलते दोनों चिड़ियाघर पहुंचे थे। युवक ने पत्नी को गेट के पास खड़ा किया और बाइक पार्किंग में लगाने चला गया। जब वह वापस लौटा, तो पत्नी वहां नहीं मिली।

आसपास तलाश की, फिर पुलिस को दी सूचना

पत्नी के अचानक गायब होने पर युवक ने आसपास उसकी तलाश की और लोगों से पूछताछ की। इस दौरान उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी किसी दूसरे युवक के साथ बाइक पर बैठकर चली गई है। इसके बाद युवक अपने चाचा के साथ थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। मामला सामने आने के बाद पड़ाव थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

CCTV फुटेज में दूसरे युवक के साथ जाती दिखी महिला

ग्वालियर पुलिस को जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें युवक की पत्नी किसी अन्य व्यक्ति की बाइक पर बैठकर जाती नजर आ रही है। पुलिस ने फुटेज की तस्वीरें शिकायतकर्ता को दिखाईं, जिन्हें देखकर उसने महिला की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसकी पत्नी को बाइक पर ले जाने वाला अरमान खान है, जिसे वह उसका प्रेमी बता रहा है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी की आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं की है।

अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, तलाश जारी

पड़ाव थाना पुलिस ने फिलहाल शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर संबंधित युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। महिला कहां गई और किन परिस्थितियों में चिड़ियाघर के बाहर से रवाना हुई, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है।

INDIA Bloc Protest Live: SIR पर विपक्ष का हल्लाबोल जारी, राजघाट के लिए रवाना हुए इंडिया गठबंधन के सांसद

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता को लेकर जताई चिंता, खुला पत्र जारी कर विपक्ष की भूमिका पर उठाए सवाल

मुंबई पुलिस के स्केच आर्टिस्ट भी थे नाना पाटेकर; संदिग्धों के हूबहू चित्र बनाकर कई इन्वेस्टिगेशन में की मदद

आंदोलन से पहले CJP की बढ़ीं मुश्किलें! संसद मार्च को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच, पड़ सकता आदोंलन पर असर?

Indian Air Force Day: आसमान के जाबाजों को सलाम, जानिए 8 अक्टूबर 1932 को स्थापित भारतीय वायु सेना की गौरवगाथा