जवान ने पत्नी की गला घोंटकर नृशंस हत्या कर दी फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
ग्वालियर

ग्वालियर में SSB जवान ने की पत्नी की नृशंस हत्या, चरित्र शंका में गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

Gwalior Crime News: करवा चौथ के लिए जम्मू कश्मीर से छुट्टी लेकर सशस्त्र सीमा बल के जवान ने पत्नी की गला घोंटकर नृशंस हत्या कर दी। हत्या करने की वजह चरित्र शंका बताई।

निशांत तिवारी, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • ग्वालियर में पति ने चरित्र शंका की वजह से की पत्नी की हत्या।

  • हत्या के बाद रातभर शव के साथ सोता रहा आरोपी।

  • हार्ट अटैक से मौत की झूठी कहानी बनाई।

  • 12 साल की बेटी ने खोला पिता की करतूत का राज।

  • पुलिस हिरासत में आरोपी, पूछताछ में हत्या कबूली।

Wife Death Case Gwalior: ग्वालियर में करवा चौथ मनाने आये जम्मू-कश्मीर से छुट्टी लेकर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान ने पत्नी की गला घोंटकर नृशंस हत्या कर दी। हत्या की वजह चरित्र शंका बताई जा रही है। हत्या करने के बाद आरोपी रात भर पत्नी के शव के साथ सोया।

पत्नी का अंतिम संस्कार करने के लिए हार्ट अटैक से मौत हो जाने की कहानी बनाई थी लेकिन 12 साल की बेटी ने पिता की हैवानियत का राज खोल दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने पूछताछ में पत्नी की हत्या करना कुबूल किया है।

आरोपी ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या

भिंड जिले का रहने वाला आरोपी ज्ञान सिंह सशस्त्र सीमा बल में जवान है और वर्तमान में जम्मू कश्मीर में तैनात है। ज्ञान सिंह, पत्नी और बच्चों के साथ मुरार थाना क्षेत्र के ग्राम खुरैरी में किराए के मकान में रहता है। कुछ दिनों से उसके पिता भी साथ ही रह रहे थे। 27 अक्टूबर को करवा चौथ पर ज्ञान सिंह छुट्टी पर घर आया था। रविवार को वह अपने पिता को भिंड छोड़ने गया था और वापस लौटने पर उसने अपनी पत्नी रिंकी को किसी से मोबाइल फोन पर बात करते हुए देख लिया था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। ज्ञानसिंह की बेटी की मानें तो पिता ने माँ रिंकी को जमीन पर पटक कर उसकी छाती पर पैर रखकर उसका गला घोंट दिया।

हत्या के बाद पत्नी के शव को पूरी रात बेडरूम में रखा

घटना के समय उसका नाबालिग बेटा भी घर पर ही मौजूद था। हत्या के बाद आरोपी ने पत्नी का शव बेडरूम में रखा और रात भर उसी कमरे में सोता रहा। सुबह होते ही ज्ञानसिंह पत्नी के शव को कार में रखकर अपने गांव छौंदा जिला भिंड पहुंचा। जहां से रिंकी के मायके वालों को फोन सूचना दे दी कि रिंकी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। ससुराल पहुंचे मायके पक्ष को रिंकी के शरीर पर चोट के निशान देखकर शक हो गया। उन्होंने जब आरोपी ज्ञान सिंह से रिंकी के शरीर पर नजर आ रही चोटों के बारे में जानना चाहा तो उसने सर्विस पिस्टल दिखाकर उन्हें धमकाया।

आरोपी की बेटी ने बताई हैवानियत की पूरी कहानी

ज्ञान सिंह की 12 साल की बेटी ने चुपके से अपने मामा को पिता की हैवानियत के बारे में बता दिया। भेद खुलता देख आरोपी ज्ञान सिंह मौके से फरार हो गया। भिंड में दिन भर चले हंगामे के बाद स्थानीय पुलिस की सलाह पर रिंकी के परिजन सोमवार देर रात शव को ग्वालियर लेकर आए। फिलहाल ग्वालियर पुलिस ने आरोपी ज्ञान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल किया है और हत्या की वजह चरित्र शंका बताया है। पुलिस शव की फॉरेसिक जांच और पोस्टमार्टम करा रही है। ताकि आरोपी के खिलाफ मजबूत अभियोजन तैयार किया जा सके।

प्रभु श्रीराम पर धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, प्रमाण के साथ बोले-राम जी के थे 5 पिता; भड़के अखिलेश यादव

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह