कांग्रेस बिधायक बैठे धरने पर  (फोटो सोर्स- नवभारत)
ग्वालियर

रक्षाबंधन पर जलभराव की मार, शंकरपुर में घुटने भर पानी में धरने पर बैठे विधायक साहब सिंह गुर्जर और बदहाल जनता

Sahab Singh Gujjar Protest : ग्वालियर के शंकरपुर वार्ड-64 में मामूली बारिश के बाद जलभराव हो गया। रक्षाबंधन पर लोगों की परेशानी देख कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर घुटने भर पानी में धरने पर बैठ गए।

निशांत तिवारी, प्रीतेश जैन

Gwalior Shankarpur Waterlogging Protest : ग्वालियर शहर के वार्ड क्रमांक 64 स्थित शंकरपुर क्षेत्र में मामूली बारिश के बाद गंभीर जलभराव की स्थिति बन गई। रक्षाबंधन के पर्व पर जहां लोग त्योहार की खुशियां मना रहे थे, वहीं शंकरपुर के रहवासी पानी से भरी गलियों और रास्तों के कारण परेशान नजर आए। घरों के बाहर और सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया। जलभराव के कारण बहनों को भाइयों के घर पहुंचने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में थोड़ी देर हुई बारिश के बाद ही सड़कें और गलियां पानी से भर गईं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से पानी लंबे समय तक जमा रहा। इससे लोगों को घरों से निकलने में दिक्कत हुई। रहवासियों ने नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि हर बारिश में क्षेत्र को इसी तरह जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे विधायक

जलभराव और लोगों की परेशानी की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर मौके पर पहुंचे। क्षेत्र की स्थिति देखकर विधायक ने प्रशासन और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। विरोध दर्ज कराने के लिए वे स्थानीय लोगों के साथ घुटने भर पानी में उतर गए और वहीं धरने पर बैठ गए।

गंदे पानी में बैठकर जताया विरोध

विधायक साहब सिंह गुर्जर और स्थानीय निवासी करीब दो घंटे तक जलभराव वाले क्षेत्र में धरने पर बैठे रहे। इस दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द पानी निकासी की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना था कि त्योहार के दिन भी उन्हें ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश है।

विधायक ने नगर निगम पर साधा निशाना

विधायक साहब सिंह गुर्जर ने कहा कि जरा सी बारिश में पूरे वार्ड का जलमग्न हो जाना नगर निगम की व्यवस्थाओं की गंभीर खामी को दर्शाता है। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही जलभराव की समस्या के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई।

स्थायी समाधान की मांग

क्षेत्रवासियों ने मांग की कि केवल अस्थायी रूप से पानी निकालने के बजाय शंकरपुर क्षेत्र में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए। उनका कहना है कि हर बारिश में होने वाले जलभराव से लोगों का जनजीवन प्रभावित होता है। फिलहाल विधायक के धरने के बाद प्रशासन की ओर से समस्या के समाधान के लिए क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर लोगों की नजर बनी हुई है।

Explainer: क्या इस बार पास होगा EOS-5 मिशन? दो बार फेल हो चुका ISRO, भारत के लिए क्यों है इतना खास

लगातार मिल रही लाशों से मुर्दाघर हुए फुल, 250 शवों के लिए बनाया अस्थायी केंद्र, बहते शवों से गहने लूट रहे लोग

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम

न्यूयॉर्क में गूंजा गीता का संदेश, मोहन भागवत बोले- कृष्ण चेतना में छिपा दुनिया के संकटों का समाधान

Weather Alert: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट