ग्वालियर में पेट्रोल पंप के टैंक में लगी आग  फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
ग्वालियर

ग्वालियर में पेट्रोल पंप के टैंक के पास लगी आग, युवक गंभीर रूप से झुलसा, बाइक से निकली चिंगारी से भड़की आग

Gwalior Petrol Pump Fire : ग्वालियर के शिंदे की छावनी स्थित पेट्रोल पंप के टैंक के पास अचानक आग लग गई। हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से झुलस गया। CCTV फुटेज सामने आया है।

निशांत तिवारी, प्रीतेश जैन

Gwalior Petrol Pump Fire Incident: ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र के शिंदे की छावनी स्थित पेट्रोल पंप पर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। पेट्रोल पंप के टैंक के पास भड़की आग की चपेट में आने से एक शख्स गंभीर रूप से झुलस गया। घायल की पहचान महफूज खान के रूप में बताई जा रही है।

आग लगते ही पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। पेट्रोल पंप के आसपास रिहायशी और व्यावसायिक इलाका होने के कारण आग फैलने पर स्थिति गंभीर हो सकती थी।

CCTV में चिंगारी के बाद भड़की आग

हादसे के दो CCTV फुटेज सामने आए हैं। इनमें पेट्रोल पंप पर खड़ी बाइक के पास चिंगारी गिरने के बाद अचानक आग भड़कती दिखाई दे रही है। फुटेज में पेट्रोल टैंकर का क्लीनर भी आसपास नजर आ रहा है। आग लगने के कुछ ही पलों में मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

बाइक से निकली चिंगारी या टैंकर से जुड़ा हादसा?

पेट्रोल पंप कर्मचारियों के मुताबिक महफूज बाइक में पेट्रोल डलवा रहा था। इसी दौरान बाइक से निकली चिंगारी पेट्रोल पंप के टैंक के पास जा गिरी और आग भड़क गई। वहीं पुलिस का कहना है कि महफूज पेट्रोल टैंकर का क्लीनर है और टैंकर से पेट्रोल पंप के टैंक में पेट्रोल भरे जाने के दौरान हादसा हुआ।

गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया

आग की चपेट में आने से महफूज गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अब घटना से जुड़े CCTV फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर जांच कर रही है।

आग की वजह अब भी साफ नहीं

फिलहाल आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। ग्वालियर पुलिस अलग-अलग संभावनाओं की जांच कर रही है। पेट्रोल पंप के टैंक के पास आग लगने की घटना ने सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, कर्मचारियों की तत्परता से आग को फैलने से पहले ही काबू कर लिया गया।

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब

UP MLC चुनाव में गड़बड़ी पर एक्शन, 6 अधिकारियों पर गिरी गाज; इन बूथों पर वोटिंग भी रद्द

थुम्मीदिहेट्टी बैराज विवाद: CM फडणवीस से मिले रेवंत रेड्डी, तेलंगाना की मांग पर महाराष्ट्र बनाएगा अध्ययन समिति

100 करोड़ के घोटाले में तमिलनाडु के पूर्व शिक्षामंत्री अनबिल पोय्यामोझी गिरफ्तार, DMK ने लगाया गंभीर आरोप

बिना पुख्ता सबूत के 6 साल जेल में रहा शख्स, सुप्रीम कोर्ट ने बताया न्याय का मजाक; UP सरकार देगी मुआवजा