न्याय के लिए SP ऑफिस पहुंचा जवान फोटो सोर्स- नवभारत
ग्वालियर

ग्वालियर में जमीन पर कब्जे को लेकर दर-दर भटक रहा फौजी, कहा- इंसाफ नहीं मिला तो बन जाऊंगा दूसरा पान सिंह तोमर

Gwalior Soldier Land Dispute: ग्वालियर का फौजी रवि सिंह 5 साल से प्लॉट के लिए भटक रहा है। जमीन पर कब्जा नहीं मिलने पर चेतावनी देते हुए कहा- इंसाफ नहीं मिला तो दूसरा पान सिंह तोमर बन जाऊंगा।

निशांत तिवारी, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • लद्दाख-कारगिल बॉर्डर पर तैनात फौजी न्याय के लिए पहुंचा SP ऑफिस

  • साढ़े 10 लाख रुपए में खरीदे प्लॉट पर नहीं मिला कब्जा

  • चार साल पहले महाराजपुरा थाने में की थी शिकायत

  • जवान बोला- न्याय नहीं मिला तो बन जाऊंगा दूसरा पान सिंह तोमर

Gwalior Soldier Pan Singh Tomar Warning : देश की सरहद पर दुश्मनों से मुकाबला करने वाला एक जवान अपने ही शहर में इंसाफ के लिए संघर्ष कर रहा है। लद्दाख-कारगिल बॉर्डर पर तैनात फौजी रवि सिंह छुट्टी लेकर ग्वालियर पहुंचा और अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गया।

जवान का आरोप है कि 5 साल पहले साढ़े 10 लाख रुपए में खरीदे गए प्लॉट पर उसे कब्जा नहीं मिल रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं होने से परेशान फौजी ने चेतावनी दी है कि न्याय नहीं मिला तो वह दूसरा पान सिंह तोमर बनने को मजबूर हो जाएगा।

साढ़े 10 लाख रुपए देकर खरीदा था प्लॉट

ग्वालियर में जमीन पर कब्जे को लेकर फौजी रवि सिंह के मुताबिक, करीब 5 साल पहले उसने शताब्दीपुरम स्थित आर व्रत लैंड में 10 लाख 50 हजार रुपए देकर एक प्लॉट खरीदा था। यह सौदा उसने सत्येंद्र सिंह चौहान, उसके भांजे गोलू और रघुराज सिंह से किया था। जवान का कहना है कि पूरी रकम देने के बावजूद उसे जमीन का वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका।

निर्माण कराने पहुंचा तो रोक दिया काम

रवि सिंह का आरोप है कि जब वह अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंचा तो संबंधित लोगों ने उसे काम नहीं करने दिया। इसके बाद से वह लगातार प्लॉट पर अपना अधिकार पाने के लिए प्रयास कर रहा है। उसका कहना है कि जब भी वह सत्येंद्र सिंह चौहान से प्लॉट के संबंध में बात करने जाता है तो उसे टाल दिया जाता है।

चार साल पहले थाने में की थी शिकायत

फौजी का कहना है कि उसने इस मामले में करीब चार साल पहले महाराजपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद से वह लगातार पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। सीमा पर तैनाती के कारण वह हर समय शहर में भी मौजूद नहीं रह पाता। छुट्टी मिलने पर उसे अपने ही मामले की पैरवी के लिए अधिकारियों के दफ्तर पहुंचना पड़ता है।

न्याय नहीं मिला तो दूसरा पान सिंह तोमर बनने की चेतावनी

ग्वालियर पुलिस से लगातार निराशा मिलने के बाद रवि सिंह ने अब एसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी बात रखी है। उसने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह दूसरा पान सिंह तोमर बनने पर मजबूर हो जाएगा। उसके इस बयान के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

CSP बोले- दोनों पक्षों को बुलाकर करेंगे पूछताछ

मामले में CSP ग्वालियर मनीष यादव का कहना है कि दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी। शिकायत और उपलब्ध तथ्यों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली के गफ्फार मार्केट में आग का तांडव, कई दुकानें धधकी; आग बुझाने के लिए पहुंचीं दमकल की 22 गाड़ियां

भारत से निकलकर कैसे ग्लोबल हुई दिवाली? 20 साल में कितना बदल गया दुनिया का भारत के त्योहारों को देखने का नजरिया

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी दुर्घटना के बाद जमा लोगों को ट्रक ने कुचला; 7 की मौत

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई