फायरिंग करने वाले 2 आरोपी पकड़े गए (फोटो सोर्स- नवभारत)
ग्वालियर

ग्वालियर: ज्वेलरी शॉप में ताबड़तोड़ फायरिंग, कुर्सी फेंककर व्यापारी ने बचाई जान, भीड़ ने 2 आरोपियों को दबोचा

Gwalior Firing News : ग्वालियर के पिंटो पार्क में ज्वेलर्स दुकान पर दो बदमाशों ने फायरिंग की। व्यापारी ने कुर्सी फेंककर जान बचाई, दोनों आरोपी पकड़े गए।

निशांत तिवारी, प्रीतेश जैन

Gwalior Jewellers Firing : ग्वालियर में गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटो पार्क स्थित प्रत्यक्षा ज्वैलर्स में सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने लूट की नीयत से धावा बोल दिया। बदमाशों ने सराफा व्यापारी विजय सोनी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुए हमले के बावजूद व्यापारी ने हिम्मत दिखाई और बचाव में बदमाशों की तरफ कुर्सी फेंक दी। फायरिंग की आवाज सुनकर दुकान का स्टाफ और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

बदमाशों ने दुकान में घुसते ही व्यापारी विजय सोनी को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से दुकान में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन व्यापारी ने सूझबूझ दिखाते हुए बदमाशों की तरफ कुर्सी फेंकी और खुद को बचाया। गोलियों की आवाज सुनकर दुकान का स्टाफ और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से दोनों बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया गया।

भीड़ ने दोनों बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

बदमाशों के पकड़े जाने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने दोनों आरोपियों की पिटाई भी कर दी। सूचना मिलने पर गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से एक कट्टा और एक पिस्टल बरामद हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

अशोक नगर के रहने वाले हैं आरोपी

ग्वालियर पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास केवट और अजय केवट के रूप में की है। दोनों अशोक नगर जिले के ग्राम पिचाईखेड़ा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी लूट की नीयत से ज्वेलर्स की दुकान में पहुंचे थे। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात की योजना किसने बनाई थी और इसमें कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

CCTV में कैद हुई फायरिंग की वारदात

ज्वेलर्स दुकान में हुई फायरिंग की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। वहीं बदमाशों को पकड़ने के बाद मौके पर हुई मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटाई जा रही है और बरामद हथियारों के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पिंटो पार्क क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर वारदात के पीछे की पूरी साजिश और संभावित साथियों की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

झारखंड सरकार ने मानी छात्रों की बात, राहुल गांधी ने जताई खुशी, बोले- सवाल पूछे, तो जवाब मिलना चाहिए

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: भाजप ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया

नहीं हुआ गैरकानूनी बल प्रयोग, दिल्ली पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा- प्रदर्शन में शामिल थे हिस्ट्रीशीटर

PM मोदी के विदेशी दौरों में 5 साल में ₹557 करोड़ खर्च, सरकार ने दिया हिसाब, 2024 के मुकाबले 71.5% बढ़ी लागत

Explainer: आखिर क्या है 134 साल पुराना कावेरी जल विवाद, जिसको लेकर फिर आमने-सामने आए कर्नाटक और तमिलनाडु?