पत्नी की मौत के 20 दिन बाद पति ने लगाई फांसी फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
ग्वालियर

ग्वालियर में ह्रदय विदारक घटना, पत्नी की मौत के 20 दिन बाद पति ने लगाई फांसी, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप

Gwalior Husband Suicide Case : ग्वालियर में पत्नी की संदिग्ध मौत के 20 दिन बाद पति संतोष वर्मा का शव घर में फंदे पर मिला। परिजनों ने पुलिस और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

निशांत तिवारी, शाजेब खान

Highlights :

  • ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र में संतोष वर्मा का शव घर में फंदे पर मिला।

  • 3 अक्टूबर को पत्नी प्रीति की छत से गिरने के बाद हुई थी मौत।

  • परिजनों का आरोप पत्नी की मौत के मामले में संतोष पर बनाया जा रहा था दबाव।

  • नाबालिग बेटे ने थाने में मारपीट किए जाने का आरोप लगाया।

Gwalior Husband and Wife Death Case : ग्वालियर शहर के इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक दुखद मामला सामने आया है। करीब 20 दिन पहले पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शनिवार सुबह पति का शव घर की ऊपरी मंजिल के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने पुलिस और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

3 अक्टूबर को हो चुकी है पत्नी की मौत

परिजनों ने बताया कि 3 अक्टूबर को संतोष की पत्नी प्रीति की छत से गिरने के कारण संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। संतोष पेशे से मजदूर था और पत्नी की मौत के मामले में उससे पूछताछ की जा रही थी।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

ग्वालियर शहर में हुई इस घटना में मृतक के परिजनों का आरोप है कि पत्नी की मौत के बाद से ससुराल पक्ष संतोष पर दबाव बना रहा था। उनका दावा है कि शुक्रवार को पुलिस ने संतोष को बयान देने के लिए थाने बुलाया था और उसे देर रात तक बैठाए रखा। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि जब परिवार के सदस्य थाने पहुंचे तो संतोष के पत्नी के भाई रवि, कालू, विवेक और मुनिया उस पर पत्नी की हत्या का आरोप लगा रहे थे। बेटे का ये भी आरोप है कि पुलिस संतोष को एक कमरे में ले गई जहां उसके साथ मारपीट की गई। परिजनों का कहना है कि इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उसने ये कदम उठाया।

प्रताड़ना के आरोपों को नकारा

एमपी पुलिस ने संतोष को बयान के लिए थाने बुलाए जाने की बात स्वीकार की है लेकिन प्रताड़ित करने और मारपीट के आरोपों को खारिज किया है। सीएसपी इंदरगंज सर्किल रोबिन जैन के मुताबिक मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है।

जांच के बाद सामने आएगी घटना की वजह

फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों और परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजन मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग कर रहे हैं।

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, राहुल गांधी-दिपके समेत कई नेता होंगे शामिल

Apple को भारत में पहला स्टोर खोलने में 25 साल क्यों लगे? जानिए FDI नियम से iPhone मैन्युफैक्चरिंग तक की कहानी

UP: PDA के दुश्मन नंबर-1 हैं अखिलेश यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- जब आजम खान के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे?

1 November Rules Changes: आज से आपकी जेब पर असर, CNG-दूध महंगा; बैंक, पेंशन और FASTag समेत 10 बड़े बदलाव लागू

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?