ग्वालियर में मकान पर फायरिंग और पथराव, दो नामजद समेत अन्य आरोपियों पर केस दर्ज

Gwalior Firing Incident : ग्वालियर क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग और पथराव का मामला सामने आया। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया।
Firing Incident in Sainik Colony Gwalior
ग्वालियर में मकान पर फायरिंग और पथरावफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • ग्वालियर की सैनिक कॉलोनी में देर रात फायरिंग और पथराव की घटना।

  • पुरानी रंजिश को लेकर महिला के घर के बाहर हंगामा करने का आरोप।

  • दो आरोपियों पर कट्टे से 2 हवाई फायर करने का आरोप।

  • पड़ोसी के घर में भी तोड़फोड़ किए जाने की शिकायत।

  • घटना पास में लगे कैमरे में हुई कैद ।

  • पुलिस ने 2 नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया।

Firing incident in Sainik Colony Gwalior : ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में स्थित सैनिक कॉलोनी में देर रात फायरिंग और पथराव की घटना सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के घर के बाहर गाली गलौज की उसके बाद कट्टे से दो राउंड हवाई फायर किए और पथराव कर के दहशत फैला दी।

घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देर रात घर के दरवाजे पर पहुंचे आरोपी

पुलिस के मुताबिक सैनिक कॉलोनी पिंटो पार्क निवासी अंजली राजावत ने शिकायत में बताया कि 26 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे बेटू भदौरिया और अर्पित राजावत अपने 2 से 3 साथियों के साथ उसके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने दरवाजे पर पहुंचते ही गाली गलौज करना शुरू कर दी। शोर सुनकर अंजली अपनी दादी के साथ घर से बाहर निकली।

कट्टे से किये 2 हवाई फायर

ग्वालियर शहर में हुई इस घटना में पीड़िता ने बताया उसके घर के बाहर आते ही बेटू भदौरिया ने कट्टा निकालकर हवाई फायर कर दिया। इसके बाद अर्पित राजावत ने भी उसी कट्टे से दूसरा फायर कर दिया। फायरिंग के दौरान अंजली और उसकी दादी बाल बाल बचीं। इसके बाद आरोपियों ने घर पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

पड़ोसी के घर में भी तोड़फोड़ का आरोप

शिकायत के मुताबिक बदमाशों ने पड़ोस में रहने वाले प्रबल प्रताप सिंह परिहार के घर में भी तोड़फोड़ की। घटना के दौरान अंजली के भतीजे सचिन और परिजन संजू राजावत भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पड़ोस में लगे CCTV कैमरे में आरोपियों की पूरी गतिविधियां कैद हो गई हैं। जाते समय उन आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

Firing Incident in Sainik Colony Gwalior
मध्यप्रदेश में देर रात 12 IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SP बदले

2 नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ केस

गोला का मंदिर थाना पुलिस ने अंजली राजावत की शिकायत पर बेटू भदौरिया, अर्पित राजावत और दो से तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com