ग्वालियर में फिर सिरफिरों का तांडव घर के बाहर की तोड़फोड़ फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
ग्वालियर

ग्वालियर में बदमाशों का तांडव, घर के बाहर की तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Gwalior Firing Incident : ग्वालियर में सैनिक कॉलोनी में घर के बाहर पथराव, तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। गोले का मंदिर थाना पुलिस CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान कर रही है।

निशांत तिवारी, शाजेब खान

Highlights :

  • ग्वालियर के सैनिक कॉलोनी मेंबेखौफ बदमाशों का आतंक का मामला।

  • मकान के बाहर पथराव और तोड़फोड़ किए जाने का आरोप।

  • दहशत के लिए हवाई फायरिंग की घटना भी सीसीटीवी में कैद।

Gwalior Stone Pelting Incident : ग्वालियर में बदमाशों के उपद्रव का मामला सामने आया है। गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटो पार्क स्थित सैनिक कॉलोनी में कुछ युवकों ने एक मकान के बाहर पथराव और तोड़फोड़ की।

ये भी आरोप है कि दहशत फैलाने के लिए युवकों ने हवाई फायरिंग की। ये घटनाक्रम कुछ दिनों पहले का बताया जा रहा है। पूरी वारदात पास मे ही लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

घर के बाहर की हवाई फायरिंग

सैनिक कॉलोनी में बेखौफ बदमाशों ने एक मकान के बाहर हंगामा किया साथ ही में पथराव और तोड़फोड़ की। इसी बीच हवाई फायरिंग किए जाने का भी आरोप सामनाे आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन चुका है। मामले का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

फुटेज से आरोपियों की पहचान करने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर गोले का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एमपी पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक वीडियो में दिखाई दे रहे अज्ञात युवकों की पहचान की जा रही है।

पुरानी रंजिश की आशंका

जांच में वारदात के पीछे पुरानी रंजिश होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि घटना के वास्तविक कारण और इसमें शामिल लोगों की भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

इलाके में सनसनी

ग्वालियर शहर में पथराव, तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट