ग्वालियर में शराबी युवक ने जड़ा ASI में थप्पड़ फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
ग्वालियर

ग्वालियर में शराबी बाइक सवार ने ASI को मारा थप्पड़, ट्रैफिक पुलिस से जमकर झूमाझटकी

ASI Slap Incident : ग्वालियर में रॉन्ग साइड जाने से रोकने पर बाइक सवार ने ट्रैफिक ASI को थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने आरोपी दिलीप जाटव को गिरफ्तार कर बाइक जब्त की और केस दर्ज किया।

निशांत तिवारी, शाजेब खान

Highlights :

  • ग्वालियर के बस स्टैंड तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस से अभद्रता।

  • रॉन्ग साइड जाने से रोकने पर ASI को थप्पड़ मारने का आरोप।

  • आरोपी की पहचान आर्य नगर निवासी दिलीप जाटव के रूप में।

  • पुलिस और आरोपी के बीच जमकर हुई झूमाझटकी।

Gwalior Traffic ASI Assault Case : ग्वालियर शहर में ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के दौरान एक बाइक सवार ने ट्रैफिक पुलिस के ASI पर हमला कर दिया। रॉन्ग साइड जाने से रोकने पर शराब के नशे में बताए जा रहे युवक ने ASI को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस स्टाफ और युवक के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की मदद से आरोपी को काबू में किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी बाइक जब्त कर ली है।

रॉन्ग साइड जाने से रोकने पर ASI को मारा थप्पड़

घटना 4 नवंबर की रात ग्वालियर शहर पड़ाव थाना क्षेत्र के बस स्टैंड तिराहे की बताई जा रही है। यहां ट्रैफिक पुलिस का स्टाफ चेकिंग कर रहा था। इसी दौरान आर्य नगर निवासी दिलीप जाटव बाइक लेकर पहुंचा। वो बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन की ओर जाने की जिद कर रहा था। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के ASI सोनेराम सुमन ने उसे रोकने की कोशिश की। आरोप है कि इसी बात पर दिलीप बाइक से उतरा और ASI को थप्पड़ मार दिया।

पुलिस स्टाफ और युवक के बीच हुई झूमाझटकी

ASI पर अचानक हुए हमले के बाद ट्रैफिक पुलिस का स्टाफ हरकत में आ गया। आरोपी को पकड़ने की कोशिश के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। युवक को काबू में करने के लिए पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान हल्का बल प्रयोग भी किया गया। आखिरकार राहगीरों की मदद से ट्रैफिक पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब के नशे में था।

ASI की शिकायत पर केस दर्ज, बाइक जब्त

घटना के बाद आरोपी दिलीप जाटव और उसकी बाइक को थाने ले जाया गया। ASI सोनेराम सुमन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का वीडियो

घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी झूमाझटकी का वीडियो बना लिया था जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और बाइक सवार के बीच हुई हाथापाई दिखाई देने की बात कही जा रही है।

प्रणब और चिदंबरम के बीच थे गंभीर मतभेद..., सोनिया गांधी की किताब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बड़ा खुलासा

क्या प्रणब मुखर्जी बनना चाहते थे प्रधानमंत्री? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा

दिल्ली में छठ पूजा को लेकर बड़ा ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और पीएसयू; जानें पूरी डिटेल

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें